search

Weather Update: बिहार में 24 घंटे बाद दिखेगा ठंड का विकराल रूप, 4 डिग्री तक गिरेगा तापमान

Chikheang 2026-1-12 07:26:09 views 528
  

ठंड में आग तापते लोग। फाइल फोटो



जागरण संवाददाता, पटना। बिहार में बर्फीली पछुआ हवा के साथ कनकनी का प्रभाव बना रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र पटना के अनुसार, अगले 24 घंटों के दौरान उत्तरी भागों के 18 जिलों में घना कोहरा छाए रहने के साथ कोल्ड डे की स्थिति बनी रहेगी, जबकि पटना सहित अन्य भागों में पछुआ के कारण कनकनी रहेगी।

24 घंटों के दौरान राज्य के अनेक स्थानों के अधिकतम तापमान में एक से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्धि के आसार हैं। इसके बाद दो से चार डिग्री की गिरावट का पूर्वानुमान (Bihar weather Forecast है। राज्य के 18 जिलों का न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस के नीचे दर्ज किया गया। रविवार को पटना सहित ज्यादातर भागों में धूप के कारण लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिली।

दरभंगा, वाल्मीकि नगर, अररिया, मोतिहारी, नालंदा, वैशाली, मुंगेर में रविवार को कोल्ड डे की स्थिति बनी रही। राज्य के भागलपुर (सबौर) में सबसे कम न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पटना का न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम दृश्यता 30 मीटर भागलपुर में दर्ज किया गया।

बिहार का न्यूनतम तापमान 4.0 डिग्री सेल्सियस से 10.1 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। राजधानी के अधिकतम तापमान में चार डिग्री वृद्धि के साथ 22.0 डिग्री सेल्सियस एवं 24.9 डिग्री सेल्सियस किशनगंज का सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। मुजफ्फरपुर को छोड़ कर पटना सहित सभी जिलों के अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज की गई।
प्रमुख शहरों का तापमान

    शहर अधिकतम (डिग्री सेल्सियस) न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
   
   
   गयाजी
   23.4
   7.2
   
   
   पटना
   22.0
   7.8
   
   
   भागलपुर
   21.6
   5.9
   
   
   मुजफ्फरपुर
   18.6
   7.2
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168386