search

दो साल पहले कानपुर छोड़कर मधुबनी क्यों गया गैंग्स्टर विशाल? फंदा लगाकर दी जान

cy520520 2026-1-11 23:26:54 views 627
  



जागरण संवाददाता, कानपुर। नौबस्ता पुलिस के 2023 में गैंग्स्टर की कार्रवाई करने के बाद विशाल ठाकुर ने परिवार समेत शहर छोड़ दिया था।इस बात की भनक उसने आसपड़ाेस वालों को भी नहीं लगने दी थी।

विशाल का परिवार मूलरूप से बिहार के मधुबनी का रहने वाला था, जो कई साल पहले बाबूपुरव के बगाही में आकर बस गया था।

हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि विशाल पर नौबस्ता थाने में वर्ष 2022 में दो और वर्ष 2023 में एक चेन लूट का मुकदमा दर्ज हुआ था, जिसमें वह जेल भी भेजा गया था।

यह भी पढ़ें- संगीन वारदात में फरार चल रहे युवक ने आम के पेड़ पर लगाया फंदा, पोस्टमार्टम का इंतजार

इसके बाद उसके खिलाफ वर्ष 2023 गैंग्स्टर की कार्रवाई की गई थी। गैंग्स्टर की कार्रवाई के बाद ही वह परिवार समेत रातोरात शहर छोड़कर चला गया था। कोर्ट में उसके हाजिर न होने पर तलाश शुरू की गई, लेकिन उसके और परिवार के बारे में कोई जानकारी नहीं हुई।

तीन महीने पहले पुलिस को उसके बिहार के मधुबनी में हाेने की जानकारी हुई थी। इस पर पुलिस तलाश में पहुंची थी, लेकिन वह पुलिस के हाथ नहीं आया था। बाद में पता चला कि वह अपने परिवार के साथ न रहकर ननिहाल में रह रहा था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163847