search

आरएसएस शताब्दी वर्ष: फरवरी में झारखंड के सभी मंडलों-बस्तियों में होगा हिंदू सम्मेलन

deltin33 2026-1-11 22:56:53 views 1182
  

रांची महानगर में हुई बैठक।



संजय कुमार, रांची। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर तय योजनानुसार झारखंड सहित पूरे देश में कई कार्यक्रम चल रहे हैं।

इस वर्ष के विजयादशमी उत्सव तक यह कार्यक्रम चलता रहेगा। झारखंड में भी शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में कई कार्यक्रम हो चुके हैं। गृह संपर्क अभियान का कार्यक्रम अभी समाप्त हुआ है।

फरवरी माह में राज्य के सभी मंडल व बस्तियों में हिंदू सम्मेलन का आयोजन होगा। संघ ने शहरों में प्रत्येक 10 हजार की जनसंख्या पर एक बस्ती व ग्रामीण इलाकों में 9 से 12 गांव मिलाकर एक मंडल का गठन किया है। हिंदू सम्मेलन को लेकर सभी स्थानों पर स्थानीय समितियों को गठन किया जाएगा।

इन समितियों में कम से कम 15 से 20 लोग तो होंगे ही। इसकी तैयारी को लेकर पूरे प्रांत में बैठकें चल रही है। रविवार को रांची महानगर में भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई।

रांची में हुई बैठक में तय किया गया कि यहां के सभी 156 बस्तियों में हिंदू सम्मेलन किया जाएगा। जो भी समिति गठित की जाएगी उससे जुड़े लोग अक्षत लेकर सम्मेलन में शामिल होने के लिए निमंत्रण देने सभी हिंदू घरों में जाएंगे। इसके लिए रविवार को रांची के निवारणपुर में हुई बैठक में सभी बस्तियों से आए लोगों को अक्षत से भरा कलश प्रदान किया गया।

तय किया गया कि जल्द से जल्द सभी बस्तियों में समिति का गठन कर लिया जाएगा। बैठक में विवेक भसीन, मंटू कुमार, दीपक पांडेय शशिकांत, विशाल कुमार, आशुतोष, फाल्गुनी मुखर्जी, आनंद दुबे सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।
आरएसएस के सरकार्यवाह करेंगे संवाद

आरएसएस के शताब्दी वर्ष के कार्यक्रम के तहत सोमवार को रांची में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले समाज के हर वर्ग के लोगों के साथ संवाद करेंगे। अलग-अलग सत्र में बैठकें होंगी।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
477034