search

नीतीश कुमार ने गोलघर का किया निरीक्षण, लाइट एंड साउंड और लेजर शो नियमित करने के दिए निर्देश

Chikheang 2026-1-11 13:27:32 views 1237
  

नीतीश कुमार ने गोलघर का किया निरीक्षण



राज्य ब्यूरो, पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रविवार को राजधानी स्थित गोलघर परिसर का निरीक्षण किया और मौके पर मौजूद अधिकारियों को कई निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलघर परिसर में लाइट एंड साउंड व लेजर शो को नियमित रूप से कराएं। मुख्यमंत्री ने गोलघर परिसर, गोलघर पार्क, गोलघर की संरचना और लाइट एंड साउंड सिस्टम का जायजा लिया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गोलघर एक ऐतिहासिक धरोहर है। बड़ी संख्या में लोग इसे देखने आते हैं। उन्होंने निर्देश दिया कि गोलघर परिसर का सौंदर्यीकरण एवं इसके रखरखाव को अच्छे ढंग से कराएं ताकि देखने में यह मनोरम लगे।  
नियमित रूप से लेजर शो कराने का निर्देश

वर्ष 2013 में यहां शुरू कराए गए लाइट एंड साउंड व लेजर शो के नियमित रूप से होने से यहां आने वाले लोगों को गोलघर की महत्ता के बारे में जानकारी होगी। यहां लगे डिस्प्ले बोर्ड पर इसे लगातार दिखाएं। गोलघर वास्तुकला का एक अद्भुत नमूना है। इसलिए इसकी संरचना के रखरखाव का विशेष रूप से ख्याल रखें ताकि इसे बेहतर तरीके से संरक्षित किया जा सके।

मुख्यमंत्री के गोलघर भ्रमण के दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, मु्ख्यमंत्री के सचिव डा. चंद्रशेखर सिंह व डीएम त्यागराजन एसएम सहित कई अन्य अधिकारी मौजूद थे।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
168237