search

नकाबपोश लुटेरों ने संदूक से पार किए बेटी की शादी के जेवर, शोर मचाने पर गृहस्वामी पर जानलेवा हमला

cy520520 2026-1-10 17:56:49 views 336
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सहयोगी, जागरण, संभल। कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय देहात में नकाबपोश चार बदमाशों ने एक घर में घुसकर लूटपाट की और जाग जाने पर गृहस्वामी की गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। चीख सुनकर स्वजन और आसपास के लोग जागे तो बदमाश छत से कूदकर फरार हो गए। बदमाश घर से बेटी की शादी के लिए रखे गए दो साेने की अंगूठी और चांदी की पाजेब लेकर भाग निकले।

सूचना पर पुलिस रात में ही मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। कोतवाली क्षेत्र के आलम सराय देहात निवासी वीर सिंह ई-रिक्शा चलाकर अपने स्वजन का भरण-पोषण करते हैं। शुक्रवार की रात वह घर की छत पर बने अपने कमरे में सो रहे थे। उनके बराबर वाले कमरे में बेटा संजय अपनी पत्नी रेखा के साथ सोया हुआ था, जबकि अन्य स्वजन नीचे के कमरों में थे।

देर रात चार नकाबपोश बदमाश सामने वाले घर की छत पर सीढ़ी के सहारे चढ़े और वहां से वीर सिंह के मकान में घुस गए। बताते हैं कि बदमाश सीधे उस कमरे में पहुंचे, जहां वीर सिंह सो रहे थे। कमरे में रखे संदूक से वे सामान निकालने लगे। संदूक की आहट सुनकर वीर सिंह की नींद खुल गई।

उन्होंने शोर मचाने की कोशिश की, लेकिन इससे पहले ही बदमाशों ने उनका मुंह दबा लिया और गला दबाकर हत्या करने का प्रयास किया। अचानक हुए हमले से वीर सिंह घबरा गए, लेकिन किसी तरह उनकी चीख निकल गई। चीख सुनते ही घर के अन्य सदस्य और आसपास के लोग जाग गए।

वीर सिंह ने बताया कि बदमाशों ने भीतर से कमरे का दरवाजा बंद कर लिया था। बाहर शोर बढ़ने और लोगों के इकट्ठा होने पर बदमाशों ने दरवाजा खोला और छत से कूदकर फरार हो गए। जाते-जाते वे संदूक से दो सोने की अंगूठी और चांदी की पाजेब उठा ले गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस रात में ही मौके पर पहुंच गई और जानकारी करते हुए जांच में जुट गई।

वीर सिंह ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी 20 अप्रैल को होनी है, जिसके लिए जेवरात संदूक में रखे गए थे। शनिवार की सुबह वीर सिंह कोतवाली पहुंचे और पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। लूट जैसा कोई मामला नहीं है। घटना संदिग्ध प्रतीत होती है। तहरीर मिल गई और जांच की जा रही है।




यह भी पढ़ें- लाश जलाने की को‍शि‍श और वो गीली माचिस: संभल हत्याकांड की कहानी जो रोंगटे खड़े कर देगीा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163526