search

बिना वैध वीजा के भारतीय सीमा में प्रवेश करते श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार, सहयोगी भी हिरासत में

Chikheang 2026-1-10 17:27:47 views 548
  

भारतीय सीमा में प्रवेश करते श्रीलंकाई नागरिक गिरफ्तार



जागरण संवाददाता, रक्सौल (पूर्वी चंपारण)। संजय पांडेय, कमांडेंट 47वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, रक्सौल के निर्देशन में मिली आसूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई की गई है। वाहिनी के कार्यक्षेत्र में बॉर्डर पिलर संख्या 390/33 के पास स्थित मैत्री ब्रिज पर 47वीं वाहिनी की बॉर्डर इंटरेक्शन टीम ने एक भारतीय नागरिक के साथ एक श्रीलंकाई नागरिक को बिना वैध कागजात के भारतीय सीमा में प्रवेश करते हुए पकड़ लिया।

पकड़े गए श्रीलंकाई नागरिक की पहचान हनीफ काची मुहम्मद (पिता—काची मुहम्मद) के रूप में की गई है। प्रारंभिक पूछताछ में उसके पास वैध भारतीय वीजा नहीं पाया गया।  

इसके बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई के लिए उसे हरैया थाना पुलिस के हवाले कर दिया ।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167848