search

कुरुक्षेत्र में छह महीने की गर्भवती ने फंदा लगाकर जान दी, ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप

cy520520 2026-1-10 14:57:22 views 1151
  
कुरुक्षेत्र में छह महीने की गर्भवती ने फंदा लगाकर जान दी (File Photo)






संवाद सहयोगी, कुरुक्षेत्र। बाबैन थाना के गांव कालवा माजरी में उस समय सनसनी फैल गई जब छह माह की गर्भवती महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

सूचना मिलते ही मृतका के स्वजन में कोहराम मच गया और वे कालवा माजरी पहुंच गए। मृतका पिंकी पुत्री नायब सिंह निवासी बोडला की शादी पिछले साल फरवरी में कालवा माजरी में मांगे राम के पुत्र अमन कुमार के साथ हुई थी। वह छह महीने की गर्भवती भी बताई जा रही है।

घटना के समय पति अमन निजी काम से कुरुक्षेत्र गया हुआ था और ससुरालन भी घर से बाहर थे। मृतका की ननद जब घर आई तो उसने देखा घर का दरवाजा अंदर से बंद है।

उन्होंने खिड़की से झांककर अंदर देखा तो पाया कि पिंकी फंदे से लटक रही थी। सूचना मिलने पर बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार भी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीन आफ क्राइम की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिसने घटना से संबंधित सभी आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
ससुराल वालों पर लगाए आरोप

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एलएनजेपी अस्पताल कुरुक्षेत्र भेज दिया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है लेकिन पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है। मृतका के स्वजन ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है। बार-बार और अधिक दहेज मांगने को लेकर ससुराल वाले पिंकी को परेशान कर रहे थे।
पुलिस ने परिजनों के बयान किए दर्ज

पुलिस बयान के अधार पर कर रही जांच बाबैन पुलिस ने दहेज के लिए आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने पर मृतका पिंकी के पति अमन कुमार, सास राजबाला, ससुर मांगे राम, ननद अन्नु व अमनदीप के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी राजीव कुमार ने कहा कि मामले में जो भी आरोपत होगा, उसके खिलाफ कानून अनुसार कार्रवाई की जाएगी। बाबैन थाना प्रभारी राजीव कुमार ने बताया कि पुलिस ने स्वजन के बयान दर्ज कर लिए हैं।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163254