search

रुड़की-दिल्ली रोड पर पेट्रोल पंप के बाहर दो गुटों में खूनी संघर्ष, ताबड़तोड़ फायरिंग से दहशत

deltin33 2026-1-9 22:56:26 views 286
  

दिल्ली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच फायरिंग की घटना सीसीटीवी कैमरे में हुई कैद।



जागरण संवाददाता, रुड़की: शहर के दिल्ली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर युवकों के दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ के फायरिंग का मामला सामने आया है। गोलियों की आवाज सुनकर वाहनों में तेल भर रहे सेल्समैन भाग खड़े हुए। इसके अलावा कई वाहन चालक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली।

रुड़की सिविल लाइन कोतवाली क्षेत्र के गोलभट्ठा निवासी युवकों और मंगलौर के युवकों के बीच वर्चस्व को लेकर विवाद चल रहा है। इस कारण दोनों पक्षों में कई बार तनातनी हो चुकी है। शुक्रवार रात दोनों गुटों के युवक दिल्ली रोड पर स्थित एक पेट्रोल पंप के बाहर आपस में भिड़ गए।

दोनों पक्षों के बीच जमकर गाली-गलौज हुई। उसके बाद ताबड़तोड़ फायरिंग हो गई। आसपास के लोगों का कहना है कि कई राउंड फायरिंग हुई। गोलियों की आवाज सुनकर पेट्रोल पंप पर तेल भर रहे सेल्समैन भी भाग खड़े हुए। वाहन चालक भी वाहं से भागने के चक्कर में वाहन से गिरकर चोटिल हो गए।

सूचना मिलने पर सिविल लाइन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीश उपाध्याय मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पूरा मामला पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हुआ है। सीओ नरेंद्र पंत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दहशत फैलाने वाले युवकों को किसी हाल में बक्शा नहीं जाएगा। आरोपितों तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

यह भी पढ़ें- रुड़की : बदमाशों ने फाइनेंस कारोबारी पर चलाई गोली, पानी पी रहे युवक को लगे छर्रे

यह भी पढ़ें- रुड़की में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, युवक आया इसकी चपेट में; वीडियो हो रहा है वायरल
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476546