search

सरायकेला-खरसावां में भाजपा मंडल अध्यक्षों की घोषणा, अभिषेक विशाल और गणेश कालिंदी को मिली जिम्मेदारी

LHC0088 2026-1-9 14:26:30 views 631
  

फाइल फोटो।


जागरण टीम, आदित्यपुर/सरायकेला। भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक ढांचे में सरायकेला-खरसावां जिले के भीतर गुरुवार को बड़ी हलचल देखी गई। जिला और मंडल स्तर के पदों के लिए हुए नामांकन के बाद देर शाम मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा कर दी गई।  इस चुनावी प्रक्रिया में सबसे खास बात यह रही कि लगभग सभी पदों के लिए एकल नामांकन (Single Nomination) दाखिल किए गए, जिससे चुनावी मुकाबले की स्थिति नहीं बनी।   
दिग्गजों के करीबियों को मिली कमान

मंडल अध्यक्षों की सूची में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं का प्रभाव साफ दिखाई दिया। पूर्व महापौर विनोद कुमार श्रीवास्तव के पुत्र अभिषेक विशाल को आरआइटी मंडल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, उप महापौर अमित सिंह के करीबी गणेश कालिंदी को आदित्यपुर मंडल की कमान सौंपी गई है।   
जिलाध्यक्ष पद पर सस्पेंस खत्म, आज होगी घोषणा

पार्टी सूत्रों के अनुसार, जिलाध्यक्ष पद के लिए हरेकृष्णा प्रधान ने एकमात्र नामांकन दाखिल किया है, जिससे उनका निर्विरोध अध्यक्ष बनना तय माना जा रहा है। इसकी आधिकारिक घोषणा शुक्रवार दोपहर 3 बजे सरायकेला स्थित भाजपा कार्यालय में चुनाव पदाधिकारी जटाशंकर पांडे द्वारा की जाएगी। संगठन ने सभी उम्मीदवारों को इस दौरान उपस्थित रहने का निर्देश दिया है।   
नामांकन प्रक्रिया पर उठे सवाल और नाराजगी

पार्टी के भीतर इस बार की चयन प्रक्रिया को लेकर असंतोष भी उभर रहा है। \“एक पद-एक नामांकन\“ की रणनीति से पार्टी के कई कार्यकर्ता और दावेदार नाराज बताए जा रहे हैं। उनका मानना है कि इससे लोकतांत्रिक प्रक्रिया का अभाव दिखा है।  सबसे चौंकाने वाला मामला चामी मुर्मू का रहा। प्रदेश मुख्यालय द्वारा भेजे गए पांच नामों में चामी मुर्मू का नाम भी शामिल था, जिन्होंने कुछ समय पहले ही भाजपा से इस्तीफा दे दिया है।    इसके बावजूद उनका नाम सूची में होना चर्चा का विषय बना हुआ है और प्रदेश नेतृत्व की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रहा है। प्रदेश परिषद के लिए शैलेंद्र सिंह, विजय महतो, जमुना टुडू और भोला सिंह सरदार के नामों को भी हरी झंडी दी गई है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की सूची

अभिषेक विशाल: आरआइटी मंडल
गणेश कालिंदी: आदित्यपुर मंडल
उज्जवल मोदक: राजनगर पूर्वी मंडल
विजय कुमार दत्ता: सरायकेला नगर मंडल
अमरेश गोस्वामी: गम्हरिया पूर्वी मंडल
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165903