search

लव जिहाद प्रकरण में KGMU के डॉक्टर रमीजुद्दीन की बर्खास्तगी तय, शासन को भेजी गई सिफारिश

LHC0088 2026-1-9 12:27:08 views 645
  

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) - जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन



जागरण संवाददाता, लखनऊ : लव जिहाद प्रकरण में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) के जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन की बर्खास्तगी तय हो गई है। केजीएमयू की जांच कमेटी ने शासन को इसकी सिफारिश भेजी गई है। अब डीजीएमई नेशनल मेडिकल कमीशन को जेआर का दाखिला निरस्त करने के लिए पत्र भेजेगा।

केजीएमयू में यौन शोषण, मतांतरण और लव जिहाद प्रकरण में केजीएमयू प्रशासन की ओर से बड़ी कार्रवाई की गई है। चिकित्सा विश्वविद्यालय ने आरोपित रेजिडेंट डॉक्टर को बर्खास्त करने की सिफारिश शासन भेजी है। केजीएमयू की सात सदस्यीय विशाखा कमेटी ने जांच में जूनियर रेजिडेंट पर लगे सभी आरोप सही पाए हैं। जेआर रमीजुद्दीन के खिलाफ एनबीडब्ल्यू और 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया है। फरार रमीजुद्दीन के माता-पिता को गिरफ्तार करने के साथ ही उसके घर पर कुर्की का नोटिस भी चस्पा किया गया है।

किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में यौन शोषण, मतांतरण और लव जिहाद के के आरोपों के बाद से फरार पचास हजार के इनामी जूनियर रेजिडेंट रमीजुद्दीन पर शिकंजा कसता जा रहा है। जांच कर रही सात सदस्यीय विशाखा कमेटी ने रमीजुद्दीन पर लगे सभी आरोपों को सही पाया है।

जांच पूरी कर बुधवार को कमेटी ने रिपोर्ट कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद को सौंपी थी और उसी रिपोर्ट को शासन भेजा गया है। जिसके आधार पर डॉक्टर रमीजुद्दीन को बर्खास्त किया जाएगा। डॉक्टर रमीजुद्दीन के प्रकरण में त्रिस्तरीय जांच की गई है। पूर्व डीजीपी भावेश सिंह की अध्यक्षता वाली सात सदस्यीय कमेटी के अलावा पुलिस की जांच भी चल रही है।

केजीएमयू प्रशासन ने डीजीएमई (डायरेक्टर जनरल आफ मेडिकल एजुकेशन) को जूनियर रेजिडेंट के निष्कासन का प्रस्ताव भेजा है। पीड़िता की ओर से लगाए गए आरोप की बिंदुवार जांच की गई। महिला रेजिडेंट ने विवाह की बात छिपाना, अश्लील वीडियो प्रचिलित करने की धमकी देना, दुष्कर्म, ब्लैक मेल करने और गर्भपात कराने के गंभीर आरोप लगाए थे।

सात सदस्यीय विशाखा कमेटी ने करीब 15 दिन में जांच पूरी की। पीड़िता और विभाग के डाक्टरों व स्टाफ के बयान और सुबूत के आधार पर आरोपित जूनियर रेजिडेंट को दोषी पाया गया है। कमेटी आरोपित का बयान नहीं दर्ज कर पाई है, क्योंकि वह मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही फरार है।  
डॉक्टर रमीजुद्दीन के घर पर कुर्की नोटिस

लखनऊ पुलिस ने किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) लखनऊ के जूनियर रेजीडेंट डॉक्टर रमीजुद्दीन नायक की संपत्ति कुर्क करने से पहले त्तराखंड में ऊधम सिंह नगर के खटीमा के घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा कर दिया है। डॉक्टर. रमीजुद्दीन पर शादी का झांसा देकर महिला डाक्टर का यौन शोषण करने व गर्भपात कराने का आरोप है। वह लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।

लखनऊ पुलिस उसके माता-पिता को गिरफ्तार कर चुकी है। लखनऊ चौक कोतवाली पुलिस के उपनिरीक्षक विक्रांत सिंघाल एवं आरक्षी विक्रम सिंह बुधवार को खटीमा कोतवाली पहुंचे। उन्होंने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आरोपित रमीजुद्दीन के वार्ड 14 के घर पर दबिश दी लेकिन घर पर ताला लटका हुआ मिला। पुलिसकर्मियों ने न्यायालय के आदेश पर उसके घर पर कुर्की का नोटिस चस्पा किया। उसके विरुद्ध लखनऊ में चौक कोतवाली पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत की है।  
आरोपित डाक्टर की तलाश में पीलीभीत में भी दबिश

आरोपित रमीजुद्दीन नायक की तलाश में पुलिस ने न्यूरिया में उसके घर में छापेमारी की। वह नहीं मिला तो पुलिस उसके दरवाजे पर नोटिस चस्पा कर टीम लौट गई। बुधवार को पुलिस ने बताया कि धारा-88 के अंतर्गत नोटिस चस्पा होने के बाद भी यदि उसने आत्मसमर्पण नहीं किया तो कुर्की की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। डा. रमीज की तलाश में मंगलवार रात चौक कोतवाली के दारोगा विक्रांग सिंघाल और तेज कुमार शुक्ला पहुंचे थे।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165008