search

UPSSSC Forest Guard Result 2026: उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी, इन स्टेप्स से करें डाउनलोड

Chikheang 2026-1-9 11:57:25 views 333
  

UPSSSC Forest Guard Result 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की ओर से उत्तर प्रदेश फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। जो उम्मीदवार यूपी फॉरेस्ट गार्ड की परीक्षा में शामिल हुए थे और रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे यूपीएसएसएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं। रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन डिटेल जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड का उपयोग करना होगा।
UPSSSC Forest Guard Result 2026: ऐसे डाउनलोड करें रिजल्ट

यूपी फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। ऐसे में उम्मीदवारों की सहायता के लिए यहां रिजल्ट डाउलोड करने के आसान स्टेप्स बताए गए हैं, जिन्हें फॉलो करके उम्मीदवार अपना रिजल्ट देख सकते हैं।

  • रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.upsssc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद UPSSSC Forest Guard Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएसएसएससी की ओर से फॉरेस्ट गार्ड परीक्षा का आयोजन उत्तर प्रदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 09 नवबंर, 2026 को किया गया था। इसके साथ ही परीक्षा के एक दिन बाद यानी 10 नवंबर, 2026 को आंसर-की भी जारी कर दी गई थी। बता दें, इस परीक्षा में कुल 5111 उम्मीदवारों को शारीरिक मानक परीक्षा (PST) और शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) के लिए चयनित किया गया है। इसके साथ ही इस परीक्षा के जरिये कुल 709 पदों पर भर्ती की जाएगी।
कटऑफ लिस्ट भी जारी

यूपीएसएसएससी की ओर से कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी जारी की गई है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट भी देख सकते हैं।  

यह भी पढ़ें: PHC Stenographer 2026: स्टेनोग्राफर के लिए प्रोविजनल आंसर-की जारी, ऑब्जेक्शन विंडो आज से एक्टिव
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167147