search

जस्टिस एमएस सोनक आज लेंगे चीफ जस्टिस की शपथ, बांबे हाई कोर्ट का लंबा अनुभव; पुर्तगाली भाषा में भी महारत

cy520520 2026-1-8 20:56:41 views 538
  

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे।



राज्य ब्यूरो, रांची। झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के रूप में जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक शुक्रवार को पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में लोक भवन के बिरसा मंडप में सुबह 9.30 बजे होगा। जस्टिस सोनक गुरुवार को रांची पहुंचे। रांची पहुंचने पर एयरपोर्ट पर जस्टिस सोनक का स्वागत किया गया। हाई कोर्ट के जजों, अधिवक्ता और रजिस्ट्री के अधिकारियों ने उनका स्वागत किया।


जस्टिस सोनक अक्तूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए। इसके बाद उन्होंने बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में सिविल व संवैधानिक कानून, श्रम एवं सेवा कानून, पर्यावरण कानून, वाणिज्यिक एवं कर कानून, कंपनी कानून तथा जनहित याचिकाओं के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस की।

विधिक करियर के दौरान वे केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता, राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता व निगमों के लिए कानूनी सेवाएं प्रदान कर चुके हैं। उनकी विधिक दक्षता और अनुभव को देखते हुए 21 जून 2013 को उन्हें बांबे हाई कोर्ट का अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किया गया।


जस्टिस सोनक का जन्म 28 नवंबर 1964 को हुआ था। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गोवा के पणजी स्थित डान बॉस्को हाई स्कूल से पूरी की। इसके बाद उन्होंने धेम्पे कालेज आफ आर्ट्स एंड साइंस से बीएससी की पढ़ाई की। एमएस कालेज आफ ला, पणजी से प्रथम श्रेणी में एलएलबी की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने जेवियर सेंटर आफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल किया।
चीफ जस्टिस टीएस चौहान सेवानिवृत्त, विदाई

झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस तरलोक सिंह चौहान गुरुवार को सेवानिवृत्त हो गए। हाई कोर्ट की फुलकोर्ट ने विदाई दी और जजों ने अपने संदेश में चीफ जस्टिस के कार्यों का उल्लेख किया और उनके कार्यों की सराहना की। हाई कोर्ट के रजिस्ट्री की ओर से भी चीफ जस्टिस को विदाई दी गई।

सभी जजों के साथ चीफ जस्टिस का ग्रुप फोटो भी हुआ। 23 जुलाई 2025 को उन्होंने झारखंड हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस के पद की शपथ ली थी। इसके पूर्व वह हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के वरीयतम जज थे।
प्रोफाइल: जस्टिस महेश शरदचंद्र सोनक

झारखंड हाई कोर्ट के नए मुख्य न्यायाधीश  

  • जन्म: 28 नवंबर 1964
  • प्रारंभिक शिक्षा: डान बॉस्को हाई स्कूल, पणजी (गोवा)
  • उच्च शिक्षा: धेम्पे कॉलेज ऑफ आर्ट्स एंड साइंस (बीएससी) और एम.एस. कॉलेज ऑफ लॉ, पणजी (एलएलबी - प्रथम श्रेणी)
  • विशेष योग्यता: कानून की पढ़ाई के साथ-साथ उन्होंने जेवियर सेंटर ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च से पुर्तगाली भाषा में डिप्लोमा भी हासिल किया है।

विधिक सफर

  • वकालत की शुरुआत: अक्टूबर 1988 में महाराष्ट्र एवं गोवा बार काउंसिल में अधिवक्ता के रूप में नामांकित हुए।
  • कार्य अनुभव: बांबे हाई कोर्ट की पणजी पीठ में संवैधानिक, श्रम, पर्यावरण और वाणिज्यिक कानून के क्षेत्र में व्यापक प्रैक्टिस की।
  • सरकारी भूमिकाएं: वे केंद्र सरकार के लिए अतिरिक्त स्थाई अधिवक्ता और राज्य सरकार के लिए विशेष अधिवक्ता के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
  • न्यायिक करियर: 21 जून 2013 को बांबे हाई कोर्ट के अतिरिक्त न्यायाधीश नियुक्त किए गए थे।
  • वर्तमान पद: अब वे झारखंड हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्यभार संभालेंगे।

शपथ ग्रहण समारोह की जानकारी

समय: सुबह 9:30 बजे (8 जनवरी 2026)

स्थान: बिरसा मंडप, राजभवन (रांची)
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163392