search

अमेरिकी चर्च में गोलीबारी, मॉर्मन मीटिंगहाउस के बाहर 2 लोग की मौत; 6 घायल

Chikheang 2026-1-8 20:13:01 views 950
  

अमेरिकी चर्च के बाहर गोलीबारी।  



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिका के सॉल्ट लेक सिटी में एक मॉर्मन चर्च के बाहर हुई गोलीबारी में दो लोग मारे गए और छह अन्य घायल हो गए। ये लोग शोक मनाने वाले एक मेमोरियल सर्विस में शामिल होने पहुंचे थे। हमलावर अभी भी फरार है और अधिकारियों का कहना है कि वे संदिग्ध की पहचान करने के लिए सर्विलांस फुटेज देख रहे हैं।

सॉल्ट लेक सिटी पुलिस डिपार्टमेंट ने एक्स पर एक पोस्ट में घटना की जानकारी दी और बताया कि वे घटनास्थल पर मौजूद हैं। पोस्ट में लिखा, “2 लोग मारे गए हैं, और कम से कम 6 और लोग घायल हुए हैं, जिनमें से कम से कम 3 की हालत गंभीर है। संदिग्ध अभी भी फरार हैं, लेकिन हमारे अधिकारियों को पक्के सुराग मिले हैं और वे इसमें शामिल लोगों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।“
पुलिस ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

उन्होंने इस मामले में ज्यादा जानकारी के लिए हेल्पलाइन नंबर भी शेयर किया। न्यूज एजेंसी AP की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने बताया कि सभी आठ पीड़ित वयस्क थे। जांचकर्ताओं ने कहा कि यह गोलीबारी लेटर-डे सेंट्स धर्म को निशाना बनाकर नहीं की गई थी और न ही इसे कोई रैंडम घटना माना गया।

पुलिस प्रमुख ब्रायन रेड ने कहा, “हमें नहीं लगता कि यह किसी धर्म या ऐसी किसी चीज के खिलाफ कोई टारगेटेड हमला था।“ पुलिस ने कहा कि वे आरोपी को ढूंढने के लिए आस-पास के बिजनेस से लाइसेंस प्लेट रीडर और सर्विलांस वीडियो की जांच कर रहे हैं।  
सॉल्ट लेक सिटी के मेयर ने की हमले की निंदा

मेयर एरिन मेंडेनहॉल ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा, “यह किसी पूजा स्थल के बाहर कभी नहीं होना चाहिए था। यह जीवन के किसी उत्सव के बाहर कभी नहीं होना चाहिए था।“ यह हिंसा द चर्च ऑफ जीसस क्राइस्ट ऑफ लैटर-डे सेंट्स के लाल ईंटों वाले मीटिंगहाउस के पीछे की पार्किंग में हुई। इसे मॉर्मन चर्च के नाम से जाना जाता है।  

यह भी पढ़ें: वीरान स्‍कूल, बंद रेस्तरां और बेहाल अस्पताल; क्या \“जीरो इमिग्रेशन\“से अपना ही गला घोंट रहा है अमेरिका?
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166961