search

वाराणसी में गुरुवार को सीजन और साल का सबसे ठंडा द‍िन, 4.8 डि‍ग्री तक ग‍िर गया न्‍यूनतम पारा, जानें मौसम व‍िभाग का क्‍या है अलर्ट

Chikheang 2026-1-8 11:26:52 views 623
  

सीजन का सबसे ठंडा द‍िन गुरुवार को दर्ज क‍िया गया।  



जागरण संवाददाता, वाराणसी। पूर्वांचल में मौसम का रुख लगातार तल्‍खी की ओर हो चला है। तल्‍खी के ल‍िहाज से गुरुवार को सुबह सीजन और वर्ष का सबसे ठंडा द‍िन दर्ज क‍िया गया। हालांक‍ि मौसम व‍ि‍भाग ने पूर्व में अलर्ट जारी क‍िया था। घना कोहरा होने की वजह से तापमान और गलन का रुख लोगों को दुश्‍वारी दे रहा है। मौसम व‍िभाग ने नौ जनवरी के ल‍िए भी मौसम का रुख तल्‍ख होने का अनुमान जाह‍िर क‍िया है। माना जा रहा है क‍ि आने वाले द‍िनों में भी पहाड़ों पर बर्फबारी का असर मैदानी क्षेत्रों में दुश्‍वारी देगा।  

गुरुवार की सुबह वातावरण का रुख काफी तल्‍ख रहा। माना जा रहा है क‍ि आने वाले सप्‍ताह भी मौसम का रुख तल्‍ख रह सकता है। बीते चौबीस घंंटों तक वातावरण में तल्‍खी का रुख बना रहने की उम्‍मीद है। पहाड़ों पर नए साल में काफी बर्फबारी और पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर बना रहने की वजह से अब इसका असर मैदानी क्षेत्रों में होने लगा है। इसकी वजह से मैदानी क्षेत्रों में गलन का रुख बढ़ गया है। ज‍िसका नतीजा था क‍ि गुरुवार को सीजन का सबसे कम तापमान दर्ज क‍िया गया। जबक‍ि सुबह 11 बजे के बाद आसमान भी साफ होने लगा।  

मौसम व‍िभाग के अनुसार सघन कोहरे का दौर शुक्रवार को भी रह सकता है। इसकी वजह से गलन भरी हवाओं के साथ कोहरे का दौर लोगों को सताएगा। दूसरी ओर पहाड़ों पर पश्‍च‍िमी व‍िक्षोभ का असर होने से बर्फबारी का दौर लगातार जारी होने से मैदानी क्षेत्रों में भी इसका असर लगातार पहुंच रहा है। मौसम वि‍भाग का अलर्ट हालांक‍ि शुक्रवार तक के ल‍िए ही है। वहीं दूसरी ओर गुरुवार को भीषण कोहरे की वजह से सुबह व‍िमानों और ट्रेनों का संचालन भी प्रभाव‍ित रहा।  

बीते चौबीस घंटों में अध‍िकतम तापमान 16.3°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 4.8 ड‍िग्री सेल्‍स‍ियस कम दर्ज क‍िया गया। न्‍यूनतम तापमान 4.8°C दर्ज क‍िया गया जो सामान्‍य से 3.8 ड‍िग्री कम रहा। आर्द्रता इस दौरान अध‍िकतम 100 फीसद और न्‍यूनतम 89% दर्ज क‍िया गया। इसकी वजह से सुबह सीजन का सबसे ठंडा द‍िन रहा। ठंडी का असर ऐसा रहा क‍ि लोग सड़क किनारे वाहन रोककर अलाव में हाथ सेंकते नजर आए। जबक‍ि दोपहर 12 बजे तक धूप ख‍िलने के बाद भी गलन भरी हवाओं का जोर बना रहा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167117