search

JEE Main City Intimation Slip 2026: कभी भी जारी हो सकती है जेईई मेन सेशन-1 एग्जाम सिटी स्लिप, 4 स्टेप्स में कर पाएंगे डाउनलोड

cy520520 2026-1-8 08:56:46 views 909
  

JEE Main Session 1 exam city slip 2026



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से ज्वाइंट एंट्रेस एग्जामिनेशन (मेन) 2026 सेशन 1 परीक्षा की शुरुआत 21 जनवरी से की जाएगी। ऐसे में स्टूडेंट्स को परीक्षा शहर की डिटेल के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी होने का इंतजार है ताकी वे अपनी पूर्व यात्रा की तैयारी कर सकें। एनटीए की ओर से जारी ब्रोशर के मुताबिक JEE Main Exam City slip जनवरी के पहले वीक में जारी होनी थी लेकिन अभी तक रिलीज नहीं हुई है।
अब कभी भी ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर सिटी इंटीमेशन स्लिप लिंक एक्टिव किया जा सकता है जिसके बाद परीक्षार्थी लॉग इन डिटेल दर्ज करके इसे डाउनलोड कर पाएंगे।
एडमिट कार्ड बाद में होंगे जारी

सभी छात्रों को बता दें कि एग्जाम सिटी स्लिप का उपयोग केवल परीक्षा शहर की जानकारी हासिल करने के लिए होगा, इसका उपयोग एडमिट कार्ड के रूप में नहीं किया जा सकता है। JEE Main Admit Card परीक्षा तिथि से 3 से 4 दिन पूर्व डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवाए जायेंगे।
केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर पाएंगे एग्जाम सिटी स्लिप

एनटीए द्वारा सिटी स्लिप रिलीज होते ही स्टूडेंट्स केवल 4 स्टेप्स में डाउनलोड कर पाएंगे-

  • स्टेप 1: जेईई मेन सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी होते ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर LATEST NEWS में जाकर एग्जाम सिटी स्लिप लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • स्टेप 3: इसके बाद नए पेज पर एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड एवं दिया गया कोड भरकर सबमिट करना होगा।
  • स्टेप 4: अब सिटी इंटीमेशन स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल सकेंगे।
  
एग्जाम शिफ्ट टाइमिंग एवं डेट

जेईई मेन सेशन 1 का एग्जाम 21 जनवरी से 30 जनवरी 2026 तक देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित होगी। पहली पाली का एग्जाम सुबह 9 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक एवं दूसरी पाली की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक संपन्न होगी। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें- APAAR ID: स्टूडेंट्स के लिए क्या अनिवार्य है अपार आईडी? पढ़ें पूरी डिटेल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162451