search

तालाब में मां-बेटी का शव मिलने से मची सनसनी, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

cy520520 2025-10-8 01:36:31 views 1280
  तालाब में मिला मां-बेटी का शव मिलने पर मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप।





संवाद सूत्र, भेलसर (अयोध्या)। संदिग्ध परिस्थितियों में मां-बेटी का शव तालाब में मिलने से सनसनी फैल गई। घटना रुदौली के जहांगीराबाद मजरे अख्तियारपुर की है। मृतकों की पहचान इसी गांव निवासी शिवकरन की पत्नी ममता गुप्ता एवं उनकी डेढ़ वर्षीय पुत्री पीहू के रूप में हुई है। मां-बेटी का शव मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

सूचना पाकर एसडीएम विकासधर दुबे एवं सीओ आशीष निगम ने घटनास्थल पर पहुंच कर पड़ताल की। मृतका के मायके पक्ष ने दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध तहरीर दी है।



खंडासा के कंदईकला निवासी मृतका के भाई रामजी गुप्ता ने बताया कि उनकी बहन ममता की शादी वर्ष 2014 में शिवकरन से हुई थी। शादी के कुछ समय बाद से ही दहेज की मांग को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाने लगा।

वर्ष 2018 में न्यायालय में दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया गया था, लेकिन बाद में समझौते के तहत ममता को पुनः ससुराल भेज दिया गया। गत सात जून 2024 को पुत्री पीहू का जन्म होने के बाद ससुराल पक्ष का व्यवहार और कठोर हो गया था। ममता को खाना तक नहीं दिया जाता था।



किसी से उसकी बात भी नहीं हो पाती थी। मंगलवार सुबह दामाद शिवकरन का फोन आया। उसने बताया कि ममता और पीहू सुबह चार बजे से घर से लापता हैं। इसके बाद उसका मोबाइल बंद हो गया।

मायके वाले जब गांव पहुंचे तो कुछ ही देर में पास के तालाब में दोनों का शव उतराता मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक संजय मौर्य ने बताया कि आरोपों को ध्यान में रखते हुए प्रकरण की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें- अंबेडकरनगर में डेंगू के साथ बढ़ रहे बुखार के मरीज, जिले में बनाए गए 313 फीवर हेल्प डेस्क
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737