search

कलयुगी चाचा की दरिंदगी: सातवीं की छात्रा को बनाया हवस का शिकार, वीडियो वायरल होने पर खुलासा

deltin33 2026-1-8 00:26:08 views 888
  

प्रतीकात्‍मक च‍ित्र



संवाद सूत्र, जागरण, पूरनपुर। बच्ची को लालच देकर घर ले गए पड़ोसी चाचा युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने का आरोपित चाचा ने वीडियो बना लिया, जिसको प्रसारित करने की धमकी देकर भी दुष्कर्म कर दिया। आरोपित मुजीब के विरुद्ध सेहरामऊ उत्तरी थाना पुलिस ने प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही आरोपित को गिरफ्तार कर लिया।

बच्ची को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए भेजा गया। एसपी पीलीभीत का कहना है कि आरोपित के विरुद्ध प्राथमिकी पंजीकृत करने के साथ ही गिरफ्तार कर ली गई। सातवीं में पढ़ने वाली किशोरी को खेलने के बहाने अपने घर बुलाकर रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया। उसका वीडियो बना लिया। बाद में प्रसारित कर दिया। घटना की जानकारी छात्रा के स्वजन को लगने पर खलबली मच गई।

पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध पास्को और दुष्कर्म के आरोप में प्राथमिकी लिखी है। धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण की 12 वर्षीय बेटी पास के गांव के स्कूल में कक्षा सातवीं की छात्रा है। ग्रामीण ने पुलिस को बताया कि पड़ोस का एक युवक छात्रा को लालच देकर अपने घर ले गया। आरोपित ने बेटी के साथ दुष्कर्म किया।

अपने मोबाइल से दुष्कर्म की वीडियो रिकार्ड कर ली। उस वीडियो को आरोपित ने प्रसारित कर दिया। वीडियो उनके संज्ञान में आने पर उन्होंने बेटी से घटना की जानकारी। छात्रा ने उन्हें बताया कि आरोपित ने उसे धमका रखा था कि अगर उसने किसी को बताया तो वह परिवार को जान से मार देगा।

इससे पहले वीडियो प्रसारित करेगा। इसी वजह से उसने किसी को घटना के बारे में नहीं बताया। इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा सात की छात्रा के साथ रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपित ने दुष्कर्म का वीडियो भी बना लिया।

घटना अक्टूबर की है। बुधवार को सूचना मिलने पर प्राथमिकी लिख ली गई है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। एसपी अभिषेक यादव ने बताया कि दुष्कर्म करने के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया गया।

  

यह भी पढ़ें- हैवानियत की हद: 5 रुपये का लालच और 3 साल की मासूम... सीसीटीवी फुटेज देख कांप जाएगी रूह!
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475833