search

हरियाणा: सूदखोरों का आतंक, दो लाख के बदले चार लाख वसूलने के बाद भी रेलवेकर्मी को निर्वस्त्र कर पीटा

LHC0088 2026-1-7 21:26:53 views 852
  

सूदखोरों ने दो लाख के बदले चार लाख वसूलने के बाद भी रेलवेकर्मी को पीटा। सांकेतिक फोटो



जागरण संवाददाता, यमुनानगर। ब्याज पर दिए रुपये वसूलने के नाम पर रेलवे वर्कशाप के कर्मी को फाइनेंसरों ने जमकर पीटा। वह फाइनेंसरों के दो लाख रुपये बदले लगभग चार लाख रुपये वापस कर चुका है। इसके बावजूद उस पर दो लाख रुपये निकाले जा रहे हैं।

आरोपित फाइनेंसरों के पास उसका डेबिट कार्ड, ब्लैंक चेक हैं। जब भी खाते में उसका वेतन आता है। आरोपित निकाल लेते हैं। परेशान होकर पीड़ित कर्मी ने फर्कपुर थाना पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने आरोपित विष्णुनगर निवासी फाइनेंसर बोबी, उसके भाई विपिन व अन्य साथी किस्मत, लक्की, सन्नी, तारा सिंह, विशांक गुप्ता व राकेश पर केस दर्ज किया है।

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के गांव नलसुआ निवासी साहिल सोनी यहां रेलवे वर्कशाप में क्रेन ड्राइवर के पद पर तैनात है। फिलहाल वह मंडेबरी में किराये के मकान में रह रहे हैं। पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जनवरी 2023 में आर्थिक दिक्कत का सामना करना पड़ा।

जिस पर अपने दोस्त राकेश ठाकुर के माध्यम से मां अंबे निधि लिमिटेड के नाम से फाइनेंस फर्म चलाने वाले श्याम सुंदर उर्फ बोबी से मिला। उससे ब्याज पर रुपये लेने के बारे में बात की तो उसने कार्यालय पर बुलाया। जहां बोबी, उसका भाई विपिन व अन्य साथी मिले।

उसने पांच प्रतिशत ब्याज पर रुपये देने की बात कही। इसके लिए आरोपित ने आधार कार्ड, डेबिट कार्ड व पांच ब्लैंक चेक और दो खाली अष्टाम पेपर लिए। आरोपित से एक लाख रुपये मांगे तो उसने एक लाख का लोन देने की बात कही। उसने दो लाख रुपये दिए।

जिसमें से एक लाख रुपये पहले दिए। उसमें से दो हजार रुपये फाइल चार्ज के नाम पर काट लिए। आरोपित ने यह रुपये खाते में भेजे। बाद में इसमें से एक लाख पांच हजार रुपयसे नकद दिए। जबकि बाकी की रकम आरोपितों ने डेबिट कार्ड के माध्यम से खाते से निकाली।

अब भी आरोपित दो लाख रुपये निकाल रहे हैं। यह रुपये देने का दबाव बना रहे हैं। दो फरवरी 2025 को विपिन अपने साथी के साथ आया और जबरदस्ती बाइक पर बिठाकर अपने कार्यालय में लेकर गया। जहां आरोपितों ने कपड़े उतारकर बुरी तरह से पीटा। किसी तरह से दोस्त राकेश ठाकुर ने आरोपितों से छुड़वाया।

इसके बाद भी आरोपित रुपये वसूलते रहे। बाद में उन्हें रकम ब्याज सहित पूरी होने के बारे में कहा तो वह धमकी देने लगे और चेक व अष्टाम पेपर कोर्ट में लगाकर झूठे केस में फंसाने की धमकी देने लगे। 31 दिसंबर को भी आरोपित घर में घुसे और मारपीट की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165781