search

2040 तक भारत चांद पर भेजेगा अंतरिक्ष यात्री, क्या है फ्यूचर प्लान? पूरी डिटेल

deltin33 2026-1-7 20:56:42 views 1140
  

भारत 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। पूर्व इसरो प्रमुख ए एस किरण कुमार ने बुधवार को कहा कि भारत 2040 तक चंद्रमा पर अपने अंतरिक्ष यात्रियों को उतारने की योजना बना रहा है। कुमार वर्तमान में भौतिक अनुसंधान प्रयोगशाला (पीआरएल) के प्रबंधन परिषद के अध्यक्ष हैं।
भारत 2040 तक चंद्रमा पर अंतरिक्ष यात्री भेजेगा

वह 5वें एस्ट्रोनामिकल सोसाइटी आफ इंडिया (एएसआइ) संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा, \“\“अभी और 2040 के बीच बहुत सारे मिशन हैं जो अंतरिक्ष गतिविधियों में जाने वाले हैं।

इसलिए, 2040 एक योजना है जहां हम भारतीयों को चंद्रमा पर उतारना और उन्हें सुरक्षित वापस लाना चाहते हैं। भारत 2040 तक एक अंतरिक्ष स्टेशन बनाने की दिशा में भी काम कर रहा है।

\“उन्होंने कहा, निकट भविष्य में चंद्रयान अनुवर्ती मिशन होगा और लैंडर और रोवर के लिए जापान के साथ काम चल रहा है। उन्होंने कहा, \“\“हमें दक्षिण ध्रुवीय क्षेत्र (चंद्रमा के) में कुछ विशिष्ट जानकारी खोजने की कोशिश करनी चाहिए। यह उससे आगे की कई गतिविधियों की शुरुआत होगी।
चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव का जापान संग अन्वेषण

एक देश के रूप में भारत अंतरिक्ष अवलोकन करने और फिर ब्रह्मांड को समझने के लिए प्रतिबद्ध है।\“ वहीं, भारतीय खगोल भौतिकी संस्थान की निदेशक प्रोफेसर अन्नपूर्णी सुब्रमण्यम ने कहा कि भारत में अंतरिक्ष संस्थानों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है, लेकिन उन्हें नेतृत्व की भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। महिलाओं को अधिक संस्थागत और पारिवारिक समर्थन की आवश्यकता है।

(न्यूज एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476824