search

UPSC CDS I Marks 2025: कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज परीक्षा के लिए मार्क्स जारी, यहां से डायरेक्ट करें डाउनलोड

deltin33 2026-1-7 18:56:41 views 1196
  

UPSC CDS I Marks 2025: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) I लिए मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार UPSC CDS I 2025 की परीक्षा में शामिल हुए थे । अब वे यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर मार्क्स देख व डाउनलोड कर सकते हैं। यूपीएससी की ओर से जारी पीडीएफ में उम्मीदवार अपने रोल नंबर, अपना नाम और परीक्षा में प्राप्त कुल अंक की जानकारी देख व डाउनलोड कर सकते हैं।
UPSC CDS I Marks 2025: ऐसे चेक करें मार्क्स

यूपीएससी की ओर से कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) I लिए मार्क्स जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से परीक्षा में प्राप्त कुल अंकों की जानकारी देख सकते हैं।

  • कंबाइंड डिफेंस सर्विसेज (CDS) I परीक्षा में प्राप्त अंकों की जानकारी देखने के लिए सबसे पहले यूपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर What\“s New पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“Marks of Recommended Candidates: Combined Defence Services Examination (I), 2025\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद परीक्षा में प्राप्त अंकों की पीडीएफ आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी।
  • अंत में मार्क्स देखने के बाद इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।


यहां से डायरेक्ट डाउनलोड करें मार्क्स
इस दिन हुई थी परीक्षा

यूपीएससी की ओर से UPSC CDS-1 2025 परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 13 अप्रैल, 2024 को किया गया था। इसके साथ ही यूपीएससी की ओर से सीडीएस-1 परीक्षा का रिजल्ट 28 अप्रैल, 2025 को जारी किया गया था। साथ ही यूपीएससी की ओर से फाइनल रिजल्ट 10 अक्टूबर, 2025 को जारी किया गया था। यूपीएससी की ओर से जारी अधिसूचना के मुताबिक कुल 473 पुरुष उम्मीदवारों और कुल 62 महिला उम्मीदवारों के अंक जारी किए गए हैं।  

यह भी पढ़ें: DDA Result 2026: असिस्टेंट एग्जीक्यूटिव इंजीनियर परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476106