search

विवाहेत्तर संबंध ने ली जान, महिला की संदेहास्पद स्थिति में मौत, अधजला शव छोड़ फरार हुए स्वजन

cy520520 2026-1-7 14:56:52 views 469
  

पिता की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच की। जागरण  



संवाद सूत्र, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Crime News: लौरिया थाना क्षेत्र के मठिया गांव में एक विवाहिता की संदेहास्पद मौत ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मृतका की पहचान गांव निवासी हरिलाल साह की पत्नी गीता देवी (40 वर्ष) के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि पति के दूसरी महिला से कथित अवैध संबंध को लेकर दंपती के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी तनावपूर्ण रिश्ते के बीच गीता देवी की मौत हो गई।

मामले की गंभीरता तब और बढ़ गई, जब मृतका के शव का आनन-फानन में श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया जाने लगा। इसी दौरान विवाहिता के पिता की सूचना पर पुलिस दलबल के साथ मौके पर पहुंच गई। पुलिस को देखते ही पति समेत अन्य स्वजन अधजला शव छोड़कर फरार हो गए।
90 प्रतिशत जले शव के अवशेष जब्त

पुलिस ने श्मशान घाट से करीब 90 प्रतिशत जले शव के अवशेष को इकट्ठा किया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी पहुंच चुकी है और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है।
पति के कथित संबंध को लेकर रहता था विवाद

मृतका के मायके पक्ष का आरोप है कि गीता देवी का अपने पति से दूसरी महिला के साथ अवैध संबंध को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इसी वजह से पारिवारिक माहौल लगातार तनावपूर्ण बना हुआ था। बताया गया कि 05 अप्रैल 2025 को विवाहिता के मायके में दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था, जिसके बाद गीता देवी को ससुराल विदा किया गया था।
दहेज हत्या से इनकार, जांच जारी

थानाध्यक्ष रमेश कुमार शर्मा ने बताया कि मृतका के पिता, बैरिया थाना क्षेत्र के बलुआ रामपुरवा गांव निवासी गणेश साह ने मोबाइल फोन पर सूचना दी थी कि दहेज के लिए उनकी बेटी की हत्या कर शव जलाया जा रहा है।
हालांकि, पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला दहेज उत्पीड़न का नहीं प्रतीत होता। मृतका पांच बच्चों की मां थी। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि मायके पक्ष के आवेदन के आधार पर मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फरार स्वजनों की तलाश में छापेमारी भी की जा रही है।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163158