search

Uttarakhand Weather Today: कोहरे-पाले ने बढ़ाई ठंड, 4.2 डिग्री सेल्सियस लुढ़का हल्‍द्वानी का तापमान

LHC0088 2026-1-7 11:56:42 views 615
  

दोपहर में आई हल्की धूप, सुबह-शाम छूटी कंपकंपी। जागरण आर्काइव



जागरण संवाददाता, हल्द्वानी। कोहरे और पाले के चलते मंगलवार सुबह कंपकंपी छूट गई। सोमवार के मुकाबले न्यूनतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस तक नीचे गिर गया। इसके चलते सुबह-शाम लोगों की कंपकंपी छूटी। हालांकि दोपहर में आई हल्की धूप निकली, लेकिन यह भी नाकाफी रही। बुधवार को घना कोहरा छाने और पाला पड़ने का पूर्वानुमान है।

मंगलवार सुबह कोहरे के चलते दृश्यता भी काफी कम थी। ठंड के प्रभाव को कम करने के लिए लोगों ने अलाव, हीटर का सहारा लिया। मंगलवार को अधिकतम तापमान 14.2 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

वहीं सोमवार को न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस था। दिन में थोड़ी देर के लिए धूप निकली, लेकिन तीन बजे तक फिर से हल्का-हल्का कोहरा छाने लगा। मौसम विभाग की मानें तो बुधवार को घना कोहरा छा सकता है। इसके साथ ही पाला भी पड़ने की संभावना है।

यह भी पढ़ें- Weather Update: हरिद्वार में कोहरे का कहर जारी, सड़कों पर रेंगते नजर आए वाहन; गुनगुनी धूप से मिली थोड़ी राहत

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, मैदानी इलाकों में घने कोहरे का अलर्ट

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Today: पहाड़ों में पाले और मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को लेकर येलो अलर्ट
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165601