search

50 हजार लोगों का राशन कटा, ई-केवाईसी न कराने वाले अपात्रों को नहीं मिलेगा लाभ; आगरा में कार्रवाई

Chikheang 2026-1-7 09:56:39 views 980
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, आगरा। ई केवाईसी न कराने वाले और अपात्र मिले लगभग 50 हजार लोग राशन से वंचित रह जाएंगे। जिन्हें हर माह मिलने वाला राशन का लाभ अब नहीं मिला करेगा। उन्हें ई-केवाईसी कराए जाने का भरपूर मौका दिया गया, लेकिन उन्होंने एक साल के अंदर भी नहीं कराई है। जिनमें मृतक भी शामिल हो सकते हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो अपात्र हैं।
सत्यापन के बाद काट दिए हैं नाम, नहीं मिलेगा अब लाभ

पिछले एक साल से ई-केवाइसी कराए जाने का कार्य चल रहा है। अधिकांश लोगों ने कराई भी है। जिन लोगों ने नहीं कराई है और वे बाहर रह रहे हैं तो उन्हें वहीं पर रहते हुए किसी भी राशन की दुकान पर केवाईसी कराए जाने की सुविधा प्रदान की गई है, लेकिन अभी भी बहुत से ऐसे लोग हैं, जिन्हें नहीं कराई है। भारत सरकार की ओर से आयकरदाता, अधिक भूमि, चार पहिया वाहन एवं संपन्न लोगों की सूची जारी की। जिसके आधार पर सत्यापन कराया गया। अधिकांश मामलों में सूची को सत्यापित किया गया है। ऐसे लोगों के राशन कार्ड निरस्त किए जा चुके हैं।
एक साल से चल रही है ई-केवाईसी, लोग नहीं ले रहे रुचि

जनवरी माह में 50 हजार ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी है या फिर उनकी पहचान नहीं हो पा रही है। ऐसे लोगों को राशन नहीं मिल सकेगा।

जिला खाद्य अधिकारी आनंद कुमार ने बताया कि अपात्रों को राशन नहीं मिलेगा। साथ ही ई-केवाइसी न कराने वालों को चिन्हित किया गया है। जिनमें मृत भी हो सकते हैं। ऐसे लोगों काे राशन नहीं दिया जाएगा।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166512