search

2027 में विपक्ष को पछाड़ने के लिए BJP की रणनीति तैयार, गोरखपुर में पंकज चौधरी की खास अपील

deltin33 2026-1-6 20:56:44 views 533
  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। भाजपा के नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने पार्टी कार्यकर्ताओं से एसआइआर अभियान को लेकर गंभीर होने की अपील की है।

पिपराइच विधानसभा में चरगांवा मंडल के सरस्वती इंटर कालेज नाहरपुर में बूथ नंबर 199 के बूथ समिति की बैठक में उन्होंने बूथ मजबूत कर विपक्ष को पछाड़ने और 2027 में 2017 से बड़ी जीत दिलाने को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश भरा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता होने के नाते हमें पार्टी के सभी कार्यों को करना होता है। उन कार्यों में एसआइआर अभियान को विशेष रूप से देखना है। क्योंकि मतदाता सूची दुरुस्त करना बूथ समिति का सबसे महत्वपूर्ण दायित्व है। इस कार्य में भी विपक्षी दलों को पछाड़ने की जरूरत है।

ऐसा सुनिश्चित होने के बाद भाजपा के लिए मिशन 2027 आसान हो जायेगा। उन्होंने कहा कि हम चुनाव तभी जीतते हैं, जब बूथ जीतते हैं। ऐसे में बूथ की मतदाता सूची दुरुस्त करना हमारी प्राथमिकता है।

कार्यकर्ताओं में आत्मविश्वास जगाते हुए उन्होंने कहा आप भी कार्यकर्ता हैं और हम भी कार्यकर्ता हैं हम सब एक समान रूप से हैं। बस सबकी जिम्मेदारियां अलग-अलग होती हैं। बूथ अध्यक्ष सबसे महत्वपूर्ण पद है तथा बूथ कमेटी का विशेष महत्व है।

उन्होंने कहा पार्टी द्वारा प्राप्त जिम्मेदारी निभाने वाला कार्यकर्ता ही संगठन में आगे जाता है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता के रूप में ही मैं आप सबके बीच में हूं। आप सभी के मान-सम्मान की चिंता करूंगा। प्रदेश अध्यक्ष ने 2027 में 2017 से भी बड़ी जीत पार्टी को दिलाने के लिए बूथों की मतदाता सूची दुरुस्त करना हम सब की प्राथमिकता है।

बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, विधायक महेंद्र पाल सिंह, प्रदेश प्रवक्ता समीर सिंह, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी डा. बच्चा पांडेय नवीन, मंडल अध्यक्ष अनिल चौहान, अजय प्रकाश यादव, बूथ अध्यक्ष बालेंदु मिश्र आदि मौजूद रहे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476678