search

UP Weather Updates: यूपी में भीषण ठंड, कानपुर में शीत दिवस, दो दिन रहेगा सर्दी का सितम

Chikheang 2026-1-6 20:26:33 views 1011
  

पनकी रोड पर सुबह 9:35 बजे कोहरे के बीच से निकलते राहगीर। जागरण



जागरण संवाददातपा, कानपुर। UP Weather Updates: यूपी में मौसम ने एक बार फिर पलटी मारी। सुबह से कोहरे और धुंध ने पूरे शहर को अपनी आगोश में ले लिया। दोपहर तक सूरज के दर्शन भी नहीं हुए। इससे दिन का तापमान भी सामान्य से 5.7 डिग्री नीचे चला गया और मौसम विभाग ने शीत दिवस की श्रेणी में मंगलवार को भी शामिल कर लिया। जनवरी महीने के छह दिन के दौरान यह तीसरा शीत दिवस रहा है। कानपुर नगर से ज्यादा सर्दी केवल इटावा ( 2.6 डिग्री) और गोरखपुर ( 4.5 डिग्री) जिले में रही है। मौसम विभाग ने आठ जनवरी के बाद सर्दी के प्रकोप में थोड़ी कमी आने की संभावना जताई है।



पश्चिमी विक्षोभ के गुजरने के बाद अब बर्फबारी वाले पहाड़ी इलाकों से सर्द एवं शुष्क उत्तरी-पश्चिमी हवा कानपुर और आस - पास तक पहुंच रही है। बर्फीली हवा के आने से मंगलवार को न्यूनतम तापमान तेजी से नीचे गया है। सोमवार को आसमान साफ होने से दिन और रात दोनों के तापमान में वृद्धि हुई थी लेकिन मंगलवार को घना कोहरा छाया रहा। सुबह नौ बजे तक भी शहर में दृश्यता 10 मीटर के आस - पास ही बनी रही। सुबह छह बजे दृश्यता शून्य मापी गई है।
जानें मौसम विज्ञानी ने क्या कहा

मौसम विशेषज्ञ डा. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि चार जनवरी के बाद से सर्द हवा के आने का क्रम बढ़ गया है। इससे न्यूनतम तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। घने से अत्यधिक घने कोहरे की स्थितियां पूरे मैदानी क्षेत्र में बनी हुई हैं। इससे शीत दिवस की स्थिति भी बन रही है। छह दिन में तीन दिन शीत दिवस रहने की वजह से सर्दी का मौसम अपना पूरा प्रभाव दिखा रहा है। कड़ाके की ठण्ड का यह दौर आठ जनवरी तक बना रह सकता है। इसके बाद घने कोहरे की स्थितियां कम होंगी।
ये रहा न्यूनतम तापमान

मंगलवार को कानपुर का अधिकतम तापमान 16.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री रहा। उत्तर - पश्चिम से चल रही हवा की अधिकतम गति 5.9 किमी प्रति घंटा रही है जबकि आर्द्रता का स्तर 76 से 97 प्रतिशत रहा है। चकेरी एयरफोर्स स्टेशन पर दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा है।




पिछले सप्ताह में तापमान का हाल

  
    तारीख न्यूनतम तापमान (°C) अधिकतम तापमान (°C)
   
   
   31 दिसंबर
   4.6
   16.4
   
   
   1 जनवरी
   5.6
   19.9
   
   
   2 जनवरी
   7.2
   14.5
   
   
   3 जनवरी
   10.6
   16.4
   
   
   4 जनवरी
   3.2
   17.4
   
   
   5 जनवरी
   5.6
   17.9
   
   
   6 जनवरी
   4.6
   16.5
   
   
   स्रोत : सीएसए मौसम विभाग
  
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167710