search

संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला विवाहिता का शव, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

LHC0088 2026-1-6 16:26:53 views 1015
  



संवाद सूत्र, दुबौलिया (बस्ती)। संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता हुआ विवाहिता का शव मिला है। घटना क्षेत्र के ऊंजी पिपरी गांव की है। स्वजन के अनुसार विवाहिता कमरे के अंदर फंदे से लटकती मिली है। उसे नीचे उतारकर उसे सीएचसी कलवारी ले गए। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया था।

दिवंगत दीक्षा सिंह (25) पत्नी गौरव सिंह के शव का पंचायत नामा भर कर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद मृत्यु की वजह का पता चल सकेगा। पति गौरव सिंह ने बताया सोमवार की शाम वह खाना खाकर घर से कुछ दूरी पर बने मुर्गी फार्म पर वह सोने चले गए थे। घर पर मां, बहन और पत्नी थी।

रात्रि में करीब 10:30 बजे छोटी बहन रिया ने फोन कर बताया की भाभी का फोन बज रहा है,लेकिन वह उठा नहीं रही हैं। थोड़ी ही देर में वह घर पहुंचे और दरवाजा खोलने की कोशिश की। दरवाजा अंदर से बंद होने पर वह कमरे में लगे एसी के खिड़की से देखा तो दीक्षा कमरे में लगे पंखे से लटक रही थी। दरवाजा खोलने से पहले पुलिस को सूचना देनी चाहिए थी, लेकिन पति दरवाजा तोड़कर अंदर गए और नीचे उतारा।

उनका विवाह वर्ष 2022 में हुआ था। दो बच्चे भी हुए थे मगर, दोनों बच्चों की कुछ दिन बाद ही मृत्यु हो गई थी। जानकारी होने पर दीक्षा के भाई सागर सिंह निवासी बरई पारा थाना बखिरा, संतकबीरनगर की सूचना पर यूपी 112 पीआरवी व दुबौलिया पुलिस पहुंची। रात्रि में ही शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष सुनील कुमार गौड़ ने बताया कि अभी अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164322