search

राजस्थान: राजसमंद में बीच चौराहे पर तलवार से काटकर युवक की हत्या, दो की हालत गंभीर

deltin33 2026-1-6 16:26:46 views 302
  

राजसमंद में युवक की तलवार से काटकर हत्या (सांकेतिक तस्वीर)



डिडिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजसमंद जिले के गुड़ा गांव के मुख्य चौराहे पर दिनदहाड़े बदमाशों ने एक युवक को घेर तलवारों से हमला कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल फैल गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गुड़ा गांव निवासी हिम्मत सिंह पर करीब छह अज्ञात हमलावरों ने अचानक धारदार तलवारों से ताबड़तोड़ वार किए। हमला इतना घातक था कि हिम्मत सिंह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा।

घटना के दौरान जब लक्ष्मण सिंह और मोहन सिंह ने बीच-बचाव कर हिम्मत सिंह को बचाने का प्रयास किया, तो हमलावरों ने उन पर भी तलवारों से हमला कर दिया, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
आरोपी मौके से फरार

वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से हिम्मत सिंह को गंभीर अवस्था में नाथद्वारा स्थित जिला चिकित्सालय की इमरजेंसी में ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं लक्ष्मण सिंह और मोहन सिंह का अस्पताल में उपचार जारी है।
पुलिस कर रही मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। फिलहाल हत्या के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है तथा संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

दिनदहाड़े हुई इस निर्मम हत्या से गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा कर रही है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475312