search

Gate Admit Card 2026: जल्द जारी होगा गेट परीक्षा का एडमिट कार्ड, इन स्टेप्स से कर सकेंगे डाउनलोड

LHC0088 2026-1-6 11:56:54 views 1220
  

Gate Admit Card 2026: यहां देखें पूरी जानकारी।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, गुवाहाटी की ओर से अभियांत्रिकी स्नातक अभिक्षमता परीक्षा (GATE 2026) के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। गेट परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जाएंगे। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।
Gate Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से गेट परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जल्द ही जारी किए जा सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करना होगा।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट gate2026.iitg.ac.in पर जाकर विजिट करना होगा।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद उम्मीदवारों को लॉगिन क्रेडेंशियल को जमा करना होगा।
  • अंत में अपने एडमिट कार्ड का एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

परीक्षा इस दिन से शुरू

आईआईटी, गुवाहाटी की ओर से परीक्षा का आयोजन 07, 08, 14 और 15 फरवरी, 2026 को किया जाएगा। यह परीक्षा दो शिफ्ट में आयोजित कराई जाएगी। पहली शिफ्ट सुबह 9:30 से दोपहर 12:30 तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 तक आयोजित कराई जाएगी।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रजिस्ट्रेशन नबंर, रोल नबंर, अपनी परीक्षा का नाम, परीक्षा केंद्र का नाम आदि की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड जरूर साथ लेकर जाएं।  
इस दिन जारी होगा रिजल्ट

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक गेट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर 19 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार अपने लॉगिन क्रेडेंशियल की मदद से रिजल्ट डाउनलोड कर सकेंगे।  

यह भी पढ़ें: JEE Mains City Slip 2026: जेईई मेन एग्जाम सिटी स्लिप जल्द होगी जारी, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165790