search

गाजियाबाद की इंदिरापुरम विस्तार योजना में प्लॉट खरीदने का मौका, 8 जनवरी को नीलामी करेगा जीडीए

deltin33 2026-1-5 22:56:43 views 1214
  

गाजियाबाद विकास प्राधिकरण का कार्यालय।  



जागरण संवाददाता, गाजियाबाद। दिल्ली से सटे गाजियाबाद की इंदिरापुरम विस्तार योजना में भूखंड खरीदने का मौका जीडीए (गाजियाबाद विकास प्राधिकरण) दे रहा है, इसके लिए आठ जनवरी को हिंदी भवन में भूखंडों की नीलामी की जाएगी। इच्छुक खरीदार बोली लगाकर भूखंड की खरीद कर सकेंगे।

नीलामी के दौरान इंदिरापुरम, इंदिरापुरम विस्तार योजना के तहत 73 भूखंड के साथ ही मधुबन-बापूधाम योजना में ग्रुप हाउसिंग के 15 बड़े भूखंडों के लिए भी बोली लगाई जा सकती है। यह भूंखड नीलामी के लिए उपलब्ध रहेंगे।

इसके अलावा आवासीय और व्यावसायिक भूखंडों के साथ ही दुकानों की भी नीलामी की जाएगी। इसके अलावा गाजियाबाद विकास प्राधिकरण ने शास्त्रीनगर स्थित लाल बहादुर शास्त्री हॉकी स्टेडियम को तीन साल की लीज पर देने की भी तैयारी की है। इसके लिए भी बोली लगाई जाएगी, जो सबसे अधिक बोली लगाएगा उसको लीज पर स्टेडियम दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को मिलने लगे फ्लैट, अब तक 2002 लोगों को दिया गया आवंटन पत्र

यह भी पढ़ें- NCR में आशियाना बनाने का सपना होगा पूरा, जीडीए की नई टाउनशिप की DPR और लेआउट पर काम शुरू; क्या है स्कीम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
476519