search

बेकरी की फ्रेंचाइजी का झांसा देकर 12 लाख की ठगी, बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही दिल्ली पुलिस

LHC0088 2025-10-8 00:36:36 views 1279
  नामी कंपनी की बेकरी की फ्रेंचाइजी देने के बहाने ठगे युवक से ठगे 12 लाख रुपये।





जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। नत्थू काॅलोनी क्षेत्र में नामी बेकरी की फ्रेंचाइजी देने का झांसा देकर एक युवक से 12 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी कर ली गई।

पीड़ित सुमित कुमार की शिकायत के छह माह बाद उत्तर पूर्वी जिले के साइबर थाना ने केस दर्ज किया है। पुलिस उन बैंक खातों को खंगाल रही है, जिसमें ठगी की रकम ट्रांसफर हुई है।

सुमित कुमार अपने परिवार के साथ नत्थू काॅलोनी में रहते हैं। पीड़ित ने पुलिस काे दी गई शिकायत में बताया कि उन्हें एक बेकरी खोलनी थी।



एक दिन उन्होंने इंटरनेट मीडिया पर मोंगिनिस बेकरी कंपनी का विज्ञापन देखा था। उन्होंने गत फरवरी में कंपनी की वेबसाइट पर फ्रेंचाइजी के लिए आवेदन किया।

आरोप है कि उनके पास एक अज्ञात नंबर से अश्वनी शर्मा नाम के व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को कंपनी का प्रतिनिधि बताया।

शुरुआत में उसने पीड़ित से पंजीकरण शुल्क के 41 हजार रुपये वसूले। इसके बाद फ्रेंचाइजी समेत कई तरह के शुल्क के रूप में 12 लाख रुपये अपने बैंक खाते में ट्रांसफर करवा लिए।



रकम देने के बाद भी जब पीड़ित को फ्रेंचाइजी नहीं मिली तो उसे ठगी का अहसास हुआ। 20 मार्च को पीड़ित ने थाने में शिकायत दी। दो अक्टूबर को पुलिस ने केस दर्ज किया है।

यह भी पढ़ें- आरएमएल अस्पताल में डॉक्टर के साथ तीमारदारों ने की मारपीट, दिल्ली पुलिस ने दर्ज की एफआईआर



विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138