search

फोटो लेने के चक्कर में पहाड़ की चोटी से फिसला युवक, हादसे में गंवा दी जान; वीडियो हो रहा वायरल

cy520520 2025-10-8 00:36:31 views 922
  5,588 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ा था ग्रुप (फोटो: स्क्रीनग्रैब)





डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन में एक पर्वतारोही की लापरवाही में जान चली गई। पर्वतारोही ने माउंट नामा पर चढ़ाई के दौरान चोटी के पास तस्वीरें लेने की कोशिश की। इसके लिए उसने अपनी सेफ्टी रस्सी खोल दी और इसी क्रम में उसका पैर लड़खड़ा गया। वह बर्फ पर फिसलते हुए नीचे गिर गया और उसकी मौत हो गई। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। 31 वर्षीय इस पर्वतारोही का नाम होंग बताया जा रहा है। होंग 5,588 मीटर ऊंचे पर्वत पर चढ़ने वाले एक पर्वतारोही समूह का हिस्सा थे। उन्हें बर्फ फिसलते हुए देख साथी पर्वतारोहियों की सांसें थम गईं, लेकिन कोई कुछ कर न सका।


संतुलन बनाने की कोशिश में गिरा

वीडियो में देखा जा सकता है कि होंग को चोटी के पास एक बर्फ से ढकी ढलान पर खड़े हैं। होंग ने अपनी सुरक्षा रस्सी हटाई और फिर खड़े हो गए। उन्होंने अपना संतुलन बनाने की कोशिश की, लेकिन उनका पैर लड़खड़ा गया। अगले ही पल वह पहाड़ी ने नीचे फिसल गए और कुछ ही पल में आंखों से ओझल हो गए।

मामला सामने आने के बाद इसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं। अधिकारियों को कहना है कि होंगे और उनके ग्रुप ने अपनी पर्वतारोहण की जानकारी साझा नहीं की थी और न ही आवश्यक परमिट हासिल किए थे। बता दें कि माउंट नामा चीन के सिचुआन प्रांत के पूर्वी तिब्बती पठार में स्थित एक ऊंचा पर्वत है।



पर्वतारोहियों को ट्रैक करने के लिए परमिट की जरूरत होती है। इसके लिए उचित तैयारी करनी होती है। ऊंचाई के अनुकूल होने के लिए उन्हें पहले कम ऊंचाई पर समय बिताना होता है। अचानक आने वाले बर्फीले तूफानों और जमा देने वाली ठंड के लिए खुद को तैयार करना होता है। ऊंचाई पर क्रैम्पन, बर्फ की कुल्हाड़ी, रस्सियाँ और हेलमेट जैसे उपकरणों का उपयोग करना होता है।

यह भी पढ़ें- \“मम्मी, आई लव यू...\“, पहाड़ों के बीच फंसी Mountain Hiker की दर्दनाक मौत, मां को लिखे लास्ट मैसेज को पढ़कर बैठ जाएगा दिल
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
153737