search

एलडीए ने अर्जुनगंज में ढाबा क‍िया सील, दुबग्गा और मोहनलालगंज में 13 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त

LHC0088 2026-1-5 20:56:45 views 611
  

सांकेत‍िक तस्‍वीर।



जागरण संवाददाता, लखनऊ। लखनऊ विकास प्राधिकरण ने सोमवार को सुशांत गोल्फ सिटी के अर्जुनगंज में अवैध कालका ढाबा सील किया। दुबग्गा व मोहनलालगंज क्षेत्र में अभियान चलाकर 130 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 13 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त किया गया है। ढाबा स्वामी को कफ सीरप में आरोपित का परिवारीजन बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस उपायुक्त दक्षिणी निपुण अग्रवाल ने बताया, एलडीए ने पुलिस को इस संबंध में सूचित नहीं किया है, कार्रवाई अवैध निर्माण को लेकर हुई है।  

प्रवर्तन जोन-एक की जोनल अधिकारी संगीता राघव ने बताया, सुनील सिंह व अन्य द्वारा सुशांत गोल्फ सिटी थानाक्षेत्र के अर्जुनगंज में 200 वर्गमीटर क्षेत्रफल के भूखंड पर अवैध रूप से भवन का निर्माण कराते हुए कालका ढाबा संचालित किया जा रहा था। एलडीए से मानचित्र स्वीकृत कराए बिना किए गए इस अवैध निर्माण को पुलिस बल के सहयोग से सील कर दिया गया।

प्रवर्तन जोन-दो के जोनल अधिकारी विराग करवरिया ने बताया, मोहनलालगंज के ग्राम-डेवहा में अभियान चलाया गया। आरएन शर्मा, दिलीप सिंह, राजू, अनिल यादव, अरविंद कुमार, उमेश यादव, आदिल मोहम्मद व अन्य द्वारा 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही सात अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।

प्रवर्तन जोन-सात के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया, दुबग्गा के सराई प्रेमराज व शेखपुरवा में अभियान चलाया गया। इस दौरान आरिफ, ऋषि सैनी, मोहम्मद मंसूर रजा, मोहम्मद अब्बास, हारूल, मोहम्मद अरशद अली व अन्य द्वारा 100 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही छह अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164810