search

चंडीगढ़ में नए साल की पहली धूप, कई दिनों बाद कोहरे और शीतलहर से मामूली राहत, पार्कों में नजर आए लोग

Chikheang 2026-1-5 19:56:35 views 813
  

कई दिनों बाद चंडीगढ़ में धूप नजर आई। इससे सुबह के समय कोहरे से राहत मिली।



जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। कई दिनों तक घने कोहरे और शीतलहर की मार झेल रहे शहरवासियों को सोमवार को राहत मिली, जब नए साल में पहली बार धूप खिली। धूप निकलते ही पार्कों, सड़कों और घरों की छतों पर लोग दिनभर धूप सेंकते नजर आए। हालांकि ठंडी हवाएं लगातार चलती रहीं, लेकिन धूप की वजह से लोगों को सर्दी से काफी हद तक राहत मिली।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को शहर का अधिकतम तापमान 18.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो बीते 24 घंटों की तुलना में सामान्य से करीब 7 डिग्री अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम साफ रहने से दिन में ठंड का असर कुछ कम महसूस हुआ, जिससे लोगों के चेहरों पर सुकून साफ नजर आया।

मौसम विभाग चंडीगढ़ के निदेशक सुरिंदर पाल सिंह ने बताया कि आने वाले 7 से 8 दिनों तक मौसम में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। उन्होंने कहा कि पंजाब और हरियाणा में घनी धुंध की स्थिति बनी रहेगी और धूप लगातार निकलने के आसार फिलहाल कम हैं। धूप न निकलने की वजह से कई इलाकों में कोल्ड डे की स्थिति बनी हुई है।
पश्चिमी विक्षोभ के कारण बनी ठंड की स्थिति

मौसम विभाग के अनुसार इस समय उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। यह सिस्टम ऊपरी वायुमंडल में चल रही तेज पश्चिमी हवाओं यानी जेट स्ट्रीम के कारण मौसम को प्रभावित कर रहा है। इसी वजह से ठंड बनी हुई है और तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। विभाग का अनुमान है कि 9 जनवरी तक यह स्थिति बनी रह सकती है, जिससे रात के साथ-साथ दिन के तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167940