search

ओडिशा में घने कोहरे को लेकर 5 दिन का अलर्ट, फॉग लाइट के उपयोग की सलाह

deltin33 2026-1-5 18:26:42 views 1160
  

ओडिशा में घने कोहरे को लेकर 5 दिन का अलर्ट (ANI)



जागरण संवाददाता, भुवनेश्वर। ओडिशा में घने कोहरे की स्थिति को देखते हुए भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने पांच दिनों की चेतावनी जारी की है। आईएमडी के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में घना कोहरा और ठंड का असर बना हुआ है। राज्य के सात शहरों में तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया है।

झारसुगुड़ा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि बरगढ़ में अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। राजधानी भुवनेश्वर में अधिकतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

इसी तरह कटक में अधिकतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। राज्य के अधिकांश हिस्सों में ठंडी हवाएं चलने से ठंड का प्रकोप बढ़ गया है।

राज्य के पहाड़ी इलाकों में ठंड का असर और अधिक महसूस किया गया। दारिंगबाड़ी में रात का तापमान घटकर 8.5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। बौद्ध में घना कोहरा देखा गया, जिससे दृश्यता घटकर 50 मीटर से भी कम हो गई।

इसके अलावा, बलांगीर, कोरापुट और फुलबाणी में 50 से 200 मीटर तक की दृश्यता वाला घना कोहरा देखा गया। वहीं सोनपुर, भवानीपटना, पारलाखेमुंडी और जयपुर में 200 से 500 मीटर दृश्यता वाला मध्यम कोहरा रहा। इसी तरह गोपालपुर, बारिपदा, संबलपुर, हीराकुद और राउरकेला में 500 से 1000 मीटर दृश्यता वाला हल्का कोहरा देखा गया।

भारतीय मौसम विभाग ने पांच दिनों के लिए कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की है। पूर्वानुमान के अनुसार, कंधमाल, कोरापुट, बलांगीर, बौद्ध, पुरी, खुर्दा, नयागढ़, गंजाम, गजपति, रायगढ़ा, मलकानगिरी, मयूरभंज, केंदुझर, सुंदरगढ़, बालेश्वर, जगतसिंहपुर, केंद्रापड़ा और कटक जिलों में हल्के से मध्यम कोहरे का असर रहेगा।

6–7 जनवरी के दौरान नयागढ़, ढेंकानाल, कंधमाल, गंजाम, गजपति, पुरी, खुर्दा, जगतसिंहपुर, कटक, केंद्रापड़ा, मयूरभंज, केंदुझर और सुंदरगढ़ में कोहरे का प्रभाव बने रहने की संभावना है। वहीं 7 से 10 जनवरी के बीच केंदुझर, मयूरभंज, बालेश्वर, भद्रक, केंद्रापड़ा, जगतसिंहपुर, जाजपुर, कटक, पुरी और खुर्दा में कोहरा छाया रह सकता है।
फॉग लाइट के उपयोग की सलाह

सुबह और शाम के समय दृश्यता कम रहने की संभावना को देखते हुए यात्रियों को सतर्क रहने की अपील की गई है। दुर्घटनाओं से बचने के लिए वाहन चालकों को फॉग लाइट का उपयोग करने और धीमी गति बनाए रखने की सलाह दी गई है।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475774