search

साइबर ठगों ने G pay किया हैक, खाते से उड़ाई 2.19 लाख की रकम; पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

cy520520 2026-1-4 21:56:40 views 590
  

सांकेतिक तस्वीर।



जागरण संवाददाता, देहरादून : शहर कोतवाली क्षेत्र में साइबर ठगी का एक और मामला सामने आया है। चुक्खूवाला क्षेत्र के इंदिरा कालोनी निवासी एक व्यक्ति के बैंक खाते से अज्ञात साइबर ठगों ने गूगल-पे (जी-पे) अकाउंट हैक कर करीब 2.19 लाख रुपये निकाल लिए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित दिनेश सिंह ने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में दी शिकायत में बताया कि उनका बैंक आफ बड़ौदा का खाता जी-पे से लिंक है। 13 दिसंबर को अचानक उनका जी-पे काम करना बंद हो गया और मोबाइल पर बार-बार संदेश आने लगे कि तीन बार से अधिक गलत पिन डालने के कारण अकाउंट ब्लाक कर दिया गया है।

इसके बाद 16 दिसंबर की सुबह उन्होंने बैंक मैनेजर से संपर्क किया, जहां शाखा में लिखित आवेदन देने को कहा गया। पीड़ित के अनुसार, सुबह तक खाते में पूरी धनराशि सुरक्षित थी, लेकिन उसी दिन शाम को अज्ञात व्यक्ति ने यूपीआइ के माध्यम से चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन कर कुल दो लाख 19 हजार रुपये से अधिक की रकम निकाल ली।

दिनेश सिंह का कहना है कि ये सभी लेन-देन उनके द्वारा नहीं किए गए। साइबर थाने से ट्रांसफर हुई शिकायत पर शहर कोतवाली में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस का कहना है कि तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपितों की पहचान कर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें- डिलीवरी के बहाने साइबर ठगी, एक कोड डायल करते ही खाली हो सकता है बैंक खाता

यह भी पढ़ें- साइबर ठगों की इस साजिश में मत फंसना, माडलिंग एवं होटल प्रमोशन का टास्क से गवां बैठे पांच लाख
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162966