search

रुड़की गंगनहर कार हादसा : घर जाने की जल्दी में दो दोस्तों की हुई मौत, तेज रफ्तार बनी काल

LHC0088 2026-1-4 20:56:55 views 694
  

मोहम्मदपुर झाल पर गंगनहर में समाई कार को निकालती क्रेन। वहीं हादसे में दो दोस्त सौरभ शर्मा और आयुष शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।



केके शर्मा, जागरण रुड़की : घर जाने की जल्दी में दोनों दोस्तों को मौत का मोड़ नहीं दिखाई दिया। इस मोड़ ने उनकी जिंदगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा दिए। कार की रफ्तार का अनुमान इसी बात से लगाया जा सकता है कि सड़क पर ब्रेक लगाने के गहरे निशान बन गए थे।
तीव्र मोड़ पर काम नहीं आए ब्रेक

तेज रफ्तार ऊपर से तीव्र मोड़ पर तेज ब्रेक भी काम नहीं आए और कार सीधे गंगनहर में समा गई। हादसे में सौरभ शर्मा (25) और आयुष शर्मा उर्फ पुनीत (25) निवासी ग्राम कुराली थाना जोनी, जिला मेरठ, उप्र की मौत हो गई। दोनों की मौत से परिवार में मातम छाया है। वहीं, कड़ाके की ठंड में पुलिस को दो घंटे तक रेस्क्यू चलाना पड़ा।

  
दोनों को थी घर जाने की जल्दी

हरिद्वार के सिडकुल स्थित फैक्ट्री से नौकरी छोड़ने के बाद आयुष का दोस्त उसके साथ सामान लेने हरिद्वार आए थे। उन्हें नहीं पता था कि यह उनका आखिरी सफर है। शनिवार को काफी ठंड थी। रात अधिक होने के कारण दोनों दोस्तों को घर जाने की जल्दी थी। इसी जल्दी में इन्होंने जिंदगी को दांव पर लगा दिया।

  
सड़क पर दिखाई दे रहे हैं टायर के निशान

जहां यह हादसा हुआ, वहां पर इनकी किआ सेल्टोस कार के टायर के गहरे निशान सड़क पर दिखाई दे रहे हैं। जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार की रफ्तार अधिक थी। जैसे ही सामने मोड़ आया तो कार नियंत्रण से बाहर हो गई। ब्रेक लगाने के बावजूद कार गंगनहर में गिर गई, जिससे रात के सन्नाटे को तोड़ते हुए छपाक की आवाज हुई।
पुलिस मौके पर पहुंची और शुरू किया रेस्क्यू

झाल के पास ही मोहम्मदपुर झाल कर्मचारी अमित सैनी दौड़ते हुए मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार को गंगनहर में गिरी देख बिना देर किए पुलिस को सूचना दी। पुलिस भी तुरंत मौके पर पहुंची और रेस्क्यू शुरू किया। सबसे पहले पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया।

  
पुरकाजी उत्तर प्रदेश से मंगवाई क्रेन

इसके बाद पुलिस ने पुरकाजी उत्तर प्रदेश से क्रेन मंगवाई। क्रेन आने के बाद पुलिस ने कार को भी बाहर निकलवाया। पुलिस ने बताया कि आयुष अपने माता पिता का इकलौता बेटा था। परिवार में उसकी एक बहन है। वहीं सौरभ शर्मा दो भाई हैं। दोनों दोस्तों की मौत से गांव में मातम छाया है।

यह भी पढ़ें- तेज रफ्तार बनी मेरठ के दो युवकों की मौत का कारण: रुड़की की गंगनहर में गिरी हाईस्पीड कार

यह भी पढ़ें- कानपुर-सागर हाईवे पर हादसा, अनियंत्रित होकर क्लीनिक में घुसा डंपर, चालक की मौत और खलासी ने कूदकर बचाई जान
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165733