search

SIR: यूपी के तीन लाख मतदाताओं के पास एक महीने का टाइम, ऐसा नहीं किया तो वोटर लिस्‍ट से हटेगा नाम

deltin33 2026-1-4 17:56:58 views 587
  

नौ विधानसभा क्षेत्रों में चिह्नित हुए नो मैपिंग वाले 3.24 लाख मतदाता। प्रतीकात्‍मक



जागरण संवाददाता, आगरा। विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान (एसआईआर) में मतदाता सूची से नाम हटने वालों की संख्या और भी बढ़ सकती है। छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होने जा रहा है। नो मैपिंग वाले 3.24 लाख मतदाताओं को सात जनवरी से नोटिस जारी किए जाएंगे। छह फरवरी तक संबंधित मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों की नोटिस का जवाब देना होगा। साथ में दस्तावेज भी उपलब्ध कराने होंगे।

जवाब और दस्तावेज न देने वाले मतदाताओं की अलग से सूची बनेगी और ऐसे मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए जाएंगे। वर्तमान में 36 लाख मतदाता हैं, जिसमें से 8.41 लाख मतदाताओं के नाम हटेंगे। इसमें एक लाख मृतक मतदाता और 50 हजार डुप्लीकेट मतदाता हैं। तीन लाख शिफ्टेड मतदाता हैं। सबसे अधिक मतदाता आगरा कैंट विधानसभा क्षेत्र में 1.51 लाख हटेंगे।

उप जिला निर्वाचन अधिकारी यमुनाधर चौहान ने बताया कि छह जनवरी को मतदाता सूची का प्रकाशन होगा। सात जनवरी से छह फरवरी तक दावे एवं आपत्तियां ली जाएंगीं। सात फरवरी से इनका निस्तारण शुरू होगा। पूर्व में 31 दिसंबर 2025 को सूची का अंतिम प्रकाशन होना था, लेकिन निर्वाचन आयोग के आदेश पर तिथि में बदलाव करते हुए इसे छह मार्च कर दिया गया।
यह हैं नो मैपिंग और नाम हटने वाले मतदाता

  • विधानसभा क्षेत्र का नाम, नो मैपिंग वाले मतदाता, नाम हटने वाले मतदाता
  • एत्मादपुर, 11503, 86883
  • आगरा कैंट, 72573, 181400
  • आगरा दक्षिण, 65739, 119794
  • आगरा उत्तर, 98396, 153656
  • आगरा ग्रामीण, 43274, 107142
  • फतेहपुर सीकरी, 23134, 43467
  • खेरागढ़, 21044 , 46259
  • फतेहाबाद, 27219, 45361
  • बाह, 26374, 57783

ये है मतदाताओं की संख्या

  • 36 लाख नौ विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता हैं
  • 3.24 लाख नो मैपिंग वाले मतदाता हैं
  • 8.41 लाख मतदाताओं के नाम सात जनवरी को हटेंगे


यह भी पढ़ें- SIR in UP: 6 को जारी होगा मतदाता सूची का ड्राफ्ट, पौने चार लाख नामों पर लटकी तलवार

यह भी पढ़ें- Panchayat Voter List: गोरखपुर पंचायत मतदाता सूची में भारी अनियमितताएंं, शादी से पहले ससुराल की वोटर लिस्ट में दर्ज हो गया नाम
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
475666