search

यमुनानगर: ट्राले ने स्कूटी सवार को कुचला, मौके पर दर्दनाक मौत

LHC0088 2026-1-4 17:26:56 views 1249
  

ट्राले ने स्कूटी सवार को कुचला। सांकेतिक फोटो



संवाद सहयोगी, रादौर (यमुनानगर)। एसके मार्ग जानलेवा बन चुका है। रविवार की सुबह निर्माणाधीन अंबाला–शामली एक्सप्रेस वे के समीप एक स्कूटी सवार व्यक्ति को ट्रक ट्राले ने बुरी तरह से कुचल दिया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही डायल 112 और रादौर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान गांव अलाहर निवासी 70 वर्षीय रमेश के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मार्ग पर वाहनों का दबाव अधिक होने के कारण अकसर हादसे हो रहे हैं।

उधर, रादौर थाना प्रभारी आनंद प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक ट्राला चालक फरार हो चुका था।

हालांकि, ट्राले को कब्जे में ले लिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए यमुनानगर भेज आगामी कार्रवाई शुरू की।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
165361