search

वाइल्डलाइफ एसओएस ने आगरा-मथुरा में 1300 से अधिक वन्यजीवों को बचाया, कई जानवरों को इलाज के बाद सुरक्षित जगह छोड़ा

Chikheang 2026-1-4 11:27:12 views 570
  

जंगली जीव। संस्था



जागरण संवाददाता, आगरा। वाइल्डलाइफ एसओएस ने जिले के साथ मथुरा क्षेत्र में वर्ष 2025 में 1300 से अधिक जंगली जानवरों को बचाया है। शहरीकरण बढ़ने और प्राकृतिक आवास कम होने से जानवर शहरों में भटक रहे हैं। भीषण गर्मी, सर्दी और बरसात ने इनकी मुश्किलें बढ़ाईं। संस्था ने वन विभाग के साथ मिलकर टीम ने पूरे साल बचाव अभियान चलाए। कई जानवरों को इलाज के बाद सुरक्षित जगह छोड़ा गया।
ये जीव बचाए गए

बचाए गए वन्य जीव में 600 से ज्यादा सरीसृप शामिल हैं, जैसे मगरमच्छ, मानिटर लिजर्ड, वुल्फ स्नेक, अजगर और कोबरा। इसके अलावा 433 स्तनधारी जानवर बचाए गए, जिनमें नीलगाय, हाग डियर, लकड़बग्घा, तेंदुए का शावक, सांभर हिरण और बंदर प्रमुख हैं। 295 पक्षियों की भी मदद की गई, जैसे भारतीय मोर, बगुला और चील। कई पक्षी चोट, निर्जलीकरण या जाल में फंसने से परेशान थे।

संस्थापक कार्तिक सत्यनारायण ने कहा, वर्ष 2025 चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन टीम और वन विभाग की मदद से हम सफल हुए। गीता शेषमणि ने बताया कि शहरीकरण से जानवरों को सुरक्षित रास्ता देना जरूरी है। मदद के लिए संस्था के हेल्पलाइन नंबर 919917109666 पर संपर्क किया जा सकता है।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
166075