search

मथुरा पहुंचे नितिन नवीन बोले- उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा, 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार

deltin33 2026-1-25 11:26:40 views 978
  

मथुरा पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष।



जागरण संवाददाता, मथुरा। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को कहा कि उत्तर प्रदेश विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से यमुना एक्सप्रेसवे से आते हुए ऐसा लग रहा था, जैसे किसी विदेशी शहर में आ गए हों। उत्तर प्रदेश में 2027 के चुनाव में भाजपा की सरकार फिर बनेगी, इसका संदेश आज मांट की धरती से पूरे प्रदेश में चला गया है।
बोले, विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा उत्तर प्रदेश

नितिन नवीन ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि यह सपना हम सबको मिलकर साकार करना है। आज मजदूरों को जीरामजी के माध्यम से 125 दिन का रोजगार देकर उनका सम्मान बढ़ाया गया है। गरीब, किसान, मजदूर और युवा भाजपा की नीतियों से सीधे लाभान्वित हो रहे हैं।

नितिन नवीन राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार मथुरा आए। उनका एक्सप्रेसवे के बाज़ना कट पर स्वागत किया गया। यहां से वह वृंदावन के अक्षयपात्र परिसर में आयोजित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ और भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ शामिल हुए।
मांट विधायक के घर जाएंगे

मन की बात कार्यक्रम के बाद तीनों लोग ठाकुर बांके बिहारी के दर्शन करेंगे और उसके बाद मांट के विधायक राजेश चौधरी के मथुरा के वेस्ट प्रताप नगर स्थित आवास पहुंचेंगे और पिछले दिनों उनकी दिवंगत माता जी को श्रद्धांजलि देंगे।
like (0)
deltin33administrator

Post a reply

loginto write comments
deltin33

He hasn't introduced himself yet.

1510K

Threads

0

Posts

4710K

Credits

administrator

Credits
478131