search

सोनीपत में जमीन पर कब्जा लेने गई टीम को खदेड़ा, एक सप्ताह में पैमाइश का आदेश

LHC0088 2025-10-7 23:06:47 views 1279
  जमीन पर कब्जा लेने गई टीम को खदेड़ा





संवाद सहयोगी, खरखौदा (हापुड़)। हापुड़ शहर के सांपला मार्ग पर सोमवार को नगरपालिका पूर्व वाटिका के पीछे 294 वर्ग गज जमीन को अपना बताते हुए कब्जा लेने पहुंची। इस दौरान पूर्व वाटिका के मालिक रवींद्र उर्फ बिट्टू ने इस कार्रवाई का परिवार सहित विरोध किया और टीम को लौटा दिया। हालांकि, नगरपालिका की टीम सभी कागजात अपने अपने पास होने का हवाला देती रही, लेकिन बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट बिजेंद्र चहल द्वारा कब्जा धारक को एक सप्ताह में अपनी पैमाइश करा लेने की बात कही। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें





नगरपालिका की टीम सोमवार को खरखौदा के सांपला मार्ग पर पूर्व वाटिका के पीछे स्थित 294 वर्ग गज को अपना बताकर कब्जा लेने के लिए पहुंची। इस दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट एसडीओ लोक निर्माण विभाग बिजेंद्र चहल की अगुवाई में पुलिस बल के साथ टीम पहुंची। लेकिन जमीन पर एक व्यक्ति ने अपना बताते हुए कार्रवाई को रुकवा दिया, काफी देर तक दोनों पक्षों में बहस हुई, जमीन को अपनी बताने वाले रवींद्र ने कहा कि कई दशकों से यह जमीन उनके पास है, वह जमीन के मालिक है, नगरपालिका गलत किला नंबर दिखाकर उनकी जमीन में घुस रही है।



इस दौरान नपा पटवारी फूलकुमार जमीन को नपा की बताते रहे, जबकि दूसरा पक्ष जमीन को अपना बताती रही। हालांकि नपा की टीम जमीन की पैमाइश कराकर भी पहुंची थी, लेकिन दूसरे पक्ष ने जब इसे मानने से मना कर दिया तो ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने एक सप्ताह में दूसरे पक्ष को पैमाइश कराकर लेकर आने का समय दिया। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1510K

Credits

Forum Veteran

Credits
156138