search

गोरखपुर में कड़ाके की ठंड का कहर, कोहरे ने घेरी धूप, तापमान में भारी गिरावट

cy520520 2026-1-4 07:57:15 views 724
  

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से बदले मौसम ने रोकी धूप की राह। जागरण  



जागरण संवाददाता, गोरखपुर। Aaj ka Mausam: दो दिन से निकल रही धूप पर शनिवार को घने कोहरे का पहरा लग गया। ऐसे में शहर का अधिकतम तापमान एक बार फिर लुढ़क गया। पूरे दिन कड़ाके की ठंड पड़ी।

कोहरे के चलते न्यूनतम तापमान बढ़ने के बाद भी रात को ठंड से राहत नहीं मिली। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मात्र करीब तीन डिग्री सेल्सियस का अंतर होने के चलते दिन से लेकर रात तक गलन की स्थिति बनी रही।

मौसम विज्ञानी कैलाश पांडेय के अनुसार ऐसा एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने चलते हुआ है। इस सक्रियता का परिणाम अभी अगले दो से तीन दिन तक दिखेगा। कड़ाके की ठंड और कोहरे का कहर झेलने को तैयार रहना होगा। तीन चार दिन में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, उसके सहारे गलन भरी ठंड का सिलसिला मकर संक्रांति तक चलेगा।  

शनिवार को तापमान में अभूतपूर्व बदलाव देखने का मिला। जो अधिकतम तापमान मात्र एक दिन पहले 21 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड हुआ था, वह करीब सात डिग्री सेल्सियस गिरकर 14.3 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। ऐसा ऊपरी वायुमंडल मेंं 3000 फीट की ऊंचाई पर बह रहे पछुआ हवा के चलते हुआ।

यह भी पढ़ें- UP Weather: यूपी के 30+ जिलों में दो दिन छाएगा घना कोहरा, पढ़िए शीतलहर को लेकर ताजा अपडेट

पछुआ हवा पहाड़ों की ठंड पूर्वी उत्तर प्रदेश तक लेकर आई। इसके चलते शनिवार को कड़ाके की ठंड पड़ी। सतह पर बह रही पुरुवा हवा का भी ठंड को सहयोग मिला। उसके चलते कोहरा बढ़ गया और धूप के न निकलने से अधिकतम तापमान गिर गया और न्यूनतम बढ़ गया।

मौसम विज्ञानी के अनुसार वर्तमान वाायुमंडलीय परिस्थिति के अनुसार अगले तीन दिन तक अधिकतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा। न्यूनतम तापमान भी 11.7 डिग्री सेल्सियस से गिरकर सात से नौ डिग्री के बीच रिकार्ड होगा। कोहरे के चलते शनिवार को न्यूनतम तापमान बीते दिन के मुकाबले 5.3 डिग्री सेल्सियस चढ़ गया था।
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163101