deltin51
Start Free Roulette 200Rs पहली जमा राशि आपको 477 रुपये देगी मुफ़्त बोनस प्राप्त करें,क्लिकtelegram:@deltin55com

नवांशहर में बेमौसमी भारी बारिश से किसानों को झटका, 55 हजार हेक्टेयर धान की फसल बर्बाद

LHC0088 2025-10-7 22:36:42 views 1240

  बेमौसमी बरसात से जिले में 55 हजार हेक्टेयर धान की फसल को नुकसान (फाइल फोटो)





महेंद्र घणघस, नवांशहर। मंगलवार अल सुबह से आरंभ हुई वर्षा दोपहर दो बजे तक थम-थम कर होती रही। हालांकि तीन दिन से जिले में वर्षा हो रही है पर बुधवार को हुई 10 एमएम वर्षा से धान की फसल को नुकसान हुआ है। अब तीन-चार दिन तक धान की कटाई भी नहीं हो सकेगी। विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

जिसके चलते मंडियों में धान की आवक प्रभावित होना स्वाभाविक है। इस बेमौसमी वर्षा से जिले में 55 हजार हेक्टेयर में धान की फसल को नुकसान हुआ है। नुकसान कितना हुआ है इसका अंदाजा फसल की कटाई के बाद ही लगाया जा सकेगा।



तीन दिन से मौसम के बिगडे मिजाज ने किसानों को परेशानी में डाल दिया है। रविवार को भी जिले में हलकी वर्षा हुई जिसके बाद सोमवार को भी वर्षा हुई जिससे धान की फसल को कोई ज्यादा नुकसान नहीं हुआ था पर मंगलवार को सुबह चार बजे से लेकर दोपहर दो बजे तक 10 घंटे तक तेज हवाओं के साथ हुई वर्षा से फसलों को काफी नुकसान होने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता।

कृषि के जानकारों के अनुसार इस वर्षा से पकी हुई धान की फसल को नुकसान हुआ है। जिले में करीब 55 हजार हेक्टेयर में अभी धान की कटाई नहीं हुई है। इस वर्षा से धान की फसल में नमी की मात्रा बढ़ जाएगी जिसके चलते किसानों को फसल बेचने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा क्योंकि एजेंसियों के पैरामीटर के अनुसार 17 प्रतिशत से अधिक धान में नमी की मात्रा नहीं होनी चाहिए। वर्षा के कारण मंडियों में दो दिन से खरीद पर मौसम का ग्रहण लगा हुआ है। अब देखना यह है कि बुधवार को खरीद शुरू हो पाती है या नहीं।



जिला कृषि अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि पकी हुई फसल पर वर्षा होने से नुकसान के सिवाय और कुछ नहीं होता। अब तक मौसम साफ होने का इंतजार करना ही किसानों के पास एक विकल्प है। उसके बाद ही मशीनें चल पाएंगे और कटाई का काम शुरू हो सकेगा। वर्षा से नुकसान हुआ है पर कितना हुआ है ये अभी कहा नहीं जा सकता।

हालांकि जिले की मंडियों में अब तक 31 हजार मीट्रिक टन धान की खरीद हो चुकी है पर उसके बाद भी आवक हुई है। यह आंकड़ा सोमवार देर शाम तक का है। जितनी फसल की खरीद नहीं हुई है उसमें भी बरसाती मौसम के चलते नमी की मात्रा बढ़ जाएगी। जिसे सुखाने के लिए किसानों काे धूप निकलने का इंतजार करना होगा।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments

Explore interesting content

LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

210K

Threads

0

Posts

610K

Credits

Forum Veteran

Credits
67433