search

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 15931 उम्मीदवार मैदान में, चुनाव आयोग ने जारी की अंतिम सूची

LHC0088 2026-1-4 03:27:28 views 1058
  

महाराष्ट्र के 29 नगर निगम चुनावों में 15,931 उम्मीदवार मैदान में (सांकेतिक तस्वीर)



पीटीआई, मुंबई। महाराष्ट्र में 29 नगर निगमों के चुनावों के लिए कुल 15,931 उम्मीदवार मैदान में हैं। ये चुनाव 15 जनवरी को होंगे। राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) के अनुसार, 33,247 नामांकन दाखिल किए गए थे, जिनमें से 24,771 वैध पाए गए। नाम वापसी की अंतिम तिथि तक 8,840 उम्मीदवारों ने नाम वापस ले लिया।

इन नगर निगमों में कुल 2,869 सीटें हैं, जो 893 वार्डों में फैली हुई हैं। मुंबई नगर निगम सबसे बड़ा निकाय है, जहां 227 सीटों के लिए 1,700 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं।

पुणे में सबसे ज्यादा नाम वापसी हुई 968 उम्मीदवारों ने नाम वापस लिया। यहां 165 सीटों के लिए 1,166 उम्मीदवार मैदान में हैं। नागपुर में 151 सीटों के लिए 993 उम्मीदवार हैं।

वहीं, छत्रपति संभाजीनगर में 859, नाशिक में 735, ठाणे में 656 और नवी मुंबई में 499 उम्मीदवार मैदान में हैं।राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, अंतिम उम्मीदवार सूची जारी होने के साथ ही चुनावी प्रक्रिया के अहम चरण पूरे हो चुके हैं। मतगणना 16 जनवरी को होगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164074