search

परिषदीय स्कूलों के बच्चों के तिथि भोजन का होगा प्रचार-प्रसार, सामुदायिक सहभागिता के लिए संचालित हो रही योजना

LHC0088 2026-1-3 23:57:13 views 1259
  



जागरण संवाददाता, एटा। बेसिक शिक्षा के स्कूलों में तिथि भोजन को लेकर शुरू हो चुकी पहल को प्रभावी बनाने तथा योजना से लोगों को जागरूक करने पर जोर दिया जा रहा है। अपने बच्चों के जन्म दिवस या फिर किसी विशेष तिथि को सरकारी स्कूलों में बच्चों को भोजन करने की मंशा है तो ऐसा संभव होगा। अगर कोई व्यक्ति परिषदीय विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों को मध्याह्न भोजन कराना चाहता है तो उसे यह मौका मिल सकता है।

मध्याह्न भोजन योजना के तहत तिथि भोजन कार्यक्रम शुरु किया गया है। इसमें बच्चों को समुदाय के सहयोग से पका-पकाया भोजन कराया जा सकता है। उन्हें फल एवं मेवे बांटे जा सकते हैं। इसके अलावा बच्चों के हित में किताबें, ड्रेस, स्वेटर बैग आदि भी वितरित किया जा सकता है।

विद्यालय के किचन या परिसर में ही बनेगा भोजन

विद्यालय के किचन या परिसर में ही भोजन बनेगा और बच्चों को खिलाया जाएगा। बच्चों को भोजन कराने के लिए स्कूल के बाहर नहीं ले जा सकेंगे। भोजन का मेन्यू प्रधानाध्यापक, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य तय करेंगे। तिथि भोजन के लिए धनराशि एमडीएम निधि, एसएमसी खाते में जमा करानी होगी।

किस व्यक्ति को किस तिथि पर भोजन कराना है, यह एसएमसी तय करेगी। वैसे तो जनपद में स्कूल स्तर पर पहले ही इसकी शुरुआत हो चुकी है, लेकिन योजना को व्यापक बनाने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए हैं। जिला समन्वयक एमडीएम अमित चौहान ने बताया कि तिथि भोजन के अंतर्गत बच्चों को फास्ट फूड नहीं खिलाया जाएगा। योजना को लेकर प्रचार प्रसार किया जाए।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164801