search

सर्दी का सितम, UP में तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा आगरा; IMD ने जारी किया आन वाले तीन दिन के लिए अलर्ट

LHC0088 2026-1-3 20:27:40 views 829
  

Agra Weather Update: सर्दी से बचने को आग जलाकर बैठे लोग।  



जागरण संवाददाता, आगरा। शीत लहर की चपेट में आए आगरा में शहरवासियों को ठंड से राहत मिलती नजर नहीं आ रही है। शहर में शनिवार सुबह घना कोहरा देखने को मिला। रात के तापमान में गिरावट आने से सुबह गलन अधिक रही। धूप समय पर निकली तो शहरवासियों को लगा कि ठंड से कुछ राहत मिलेगी, मगर सुबह 11:30 बजे बादल घिर आए।

सूरज, बादलों के पीछे छिपा तो फिर दिनभर नहीं निकला। इससे दोपहर में भी ठंड अधिक रही। प्रदेश में आगरा तीसरा सबसे ठंडा शहर रहा। हरदोई सबसे ठंडा रहा। मौसम विभाग ने आगामी तीन दिन तक कोहरा रहने का अलर्ट जारी किया है।

अफगानिस्तान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते एक जनवरी को शहर के मौसम में बदलाव आया था। बादल छाने के साथ ही दोपहर में बूंदाबांदी हुई थी। दो जनवरी को भी बादल छाए रहे थे। रात को बादल छंटने पर चंद्रमा निकला था। शुक्रवार रात तापमान में गिरावट दर्ज किए जाने से शनिवार सुबह गलन अधिक रही।

हाईवे, बाइपास, खुले क्षेत्रों और यमुना किनारा पर कोहरा छाया रहा, जिससे दृश्यता प्रभावित रही। सुबह करीब 8:30 बजे धूप निकल आई। शहरवासियों को उम्मीद बंधी कि ठंड से राहत मिलेगी। सुबह 11:30 बजे के करीब बादल घिर आए। दिनभर बादल छाए रहे और सूरज ने दर्शन नहीं दिए। इससे ठंड अधिक रही।

शाम ढलने के बाद गलन फिर बढ़ गई। अधिकतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6.9 डिग्री सेल्सियस रहा। सामान्य से अधिकतम तापमान 2.7 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस कम रहा। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।

मौसम विज्ञानी मो. दानिश के अनुसार रविवार, सोमवार व मंगलवार को घना कोहरा रह सकता है। तापमान में अधिक बदलाव देखने को नहीं मिलेगा।


प्रदेश के शहरों में न्यूनतम तापमान की स्थिति

  • हरदाेई, 5.5
  • अलीगढ़, 6.4आगरा, 6.9
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
164059