search

यूपी के इस जिले में आने वाले दिनों में 5 डिग्री तक गिर सकता है पारा, कम होने का नाम नहीं ले रही ठिठुरन

LHC0088 2026-1-3 20:27:42 views 1055
  



जागरण संवाददाता, मेरठ। जनपद में लगातार तीसरे दिन नाम मात्र को धूप निकली। दिन का तापमान लगातार सामान्य से कम होने से गर्म वस्त्र से लैस होने के बावजूद लोगों की कंपकंपी कम होने का नाम नहीं ले रही थी। शनिवार को अधिकतम तापमान 15.8 और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मौसमीय सिस्टमों के ताजा रुझानों स्पष्ट संकेत दे रहे हैं कि आने वाले दिनों में ठंड के तेवर और बढ़ेंगे।

अधिकतम तापमान 14 और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। शनिवार को दोपहर में कुछ मिनटों के लिए धूप निकली। लेकिन जल्द ही फिर से बादलों ने आगोश में ले लिया। दिन में सर्दी ने हलकान किया। घर के अंदर लोग ठिठुरते नजर आए।

शाम होते ही सर्दी और सितम ढाती नजर आई। दिन में धूप न निकलने से दिन और रात के तापमान का अंतर कम हो गया है। शनिवार को यह अंतर छह डिग्री था वहीं शुक्रवार को यह 4.9 डिग्री था। मेरठ कालेज के भूगोल विभाग के पूर्व अध्यक्ष डा. कंचन सिंह ने बताया कि ऊपरी वायु मंडल पर ठंडी हवाओं का संचरण हो रहा है।

इसी करण ऊंचाई वाले बादल और प्रदूषण की धुंध भी छायी हुई है। जो सूरज की रोशनी को धरती पर आने से रोक रही है। 24 घंटे के अंतराल में तापमान का अंतर कम हो गया है जो तापमान सुबह के समय है वहीं देर दोपहर और शाम के समय भी है। इसी लिए ठंड का अहसास बढ़ गया है।

शनिवार को चार किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर पश्चिमी हवाएं भी चली। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय के मौसम केंद्र के प्रभारी डा. यूपी शाही ने बताया कि आने वाले दिनों में इन हवाओं की रफ्तार और बढ़ेगी। जिससे दिन और रात के तापमान में और कमी आएगी।
like (0)
LHC0088Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
LHC0088

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163963