search

कमरे का खुला था दरवाजा, नजारे ने ससुर के उड़ाए होश; रात 3 बजे मायके वाले पहुंचे तो गांव में होने लगी खुसुर-फुसुर

Chikheang 2026-1-3 17:57:41 views 1256
  



संवाद सूत्र, चौसाना (शामली)। शुक्रवार देर रात 25 वर्षीय विवाहिता का ससुराल में फांसे पर लटका शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम पहुंची। मायके पक्ष ने ससुरालियों पर हत्या करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर पति व ससुर को हिरासत में ले लिया है।

झिंझाना थानाक्षेत्र में चौसाना चौकी क्षेत्र के तहत गंगोह बस स्टैंड के पास गुलाब सैनी का घर है। शुक्रवार देर रात उनके बेटे कमल की 25 वर्षीय पत्नी मधु का शव उसके कमरे में फंदे पर लटका मिला। गुलाब सिंह ने बताया कि रात करीब साढ़े ग्यारह बजे वह अपने कमरे से बाहर निकला तो घटना का पता चला। उस वक्त बेटा भी घर पर नहीं था, और कमरे का दरवाजा खुला हुआ था।

इसके बाद उन्होंने पुलिस और मायके पक्ष को घटना की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को उतरवाया और साक्ष्य एकत्र किए। रात करीब तीन बजे मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंचे और दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया।

मृतका के भाई सोनू पुत्र धर्मपाल निवासी मुहल्ला सैदमीर झिंझाना ने पुलिस को दी गई तहरीर में आरोप लगाया कि बहन को दहेज के लिए लंबे समय से प्रताड़ित किया जा रहा था, और ससुरालियों ने हत्या कर दी। तहरीर में पति कमल, ससुर गुलाब सैनी, सास और देवर को नामजद किया गया है। मौके पर तहसीलदार ललिता चौधरी, सीओ कैराना हेमंत कुमार और प्रभारी निरीक्षक वीरेंद्र कसाना पहुंचे और दोनों पक्षों से जानकारी ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।

मृतका के पिता की हालत बिगड़ी
मृतका के भाई ने बताया कि जैसे ही उनको घटना की सूचना मिली थी, वैसे ही उसके पिता धर्मपाल की हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में उनको झिंझाना के आयुष्मान अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार चल रहा है। बताया गया कि उनको हार्ट अटैक आया था, जिसके चलते ही हालत गंभीर है। उन पर एक साथ दुखों का पहाड़ टूट गया है।

2023 में हुई थी शादी
स्वजन ने बताया कि मधु की कमल से 2023 में शादी हुई थी। मधु के एक बेटी भी है। आरोप है कि पति की नशे की आदत से मधु परेशान रहती थी, और रोकटोक के कारण विवाद होता रहता था। आपस में मारपीट हर रोज हुआ करती थी।
like (0)
ChikheangForum Veteran

Related threads

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
167237