search

OICL Admit Card 2026: एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगा एग्जाम

cy520520 2026-1-3 11:57:28 views 703
  

OICL Admit Card 2026: यहां देखें पूरी डिटेल।  



एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली: ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (OICL) की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर टियर-1 परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। जो उम्मीदवार एडमिट कार्ड का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब वे ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।
OICL Admit Card 2026: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

ओआईसीएल की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए स्टेप्स की मदद से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

  • एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ओआईसीएल की ऑफिशियल वेबसाइट orientalinsurance.org.in पर जाकर विजिट करें।
  • अब वेबसाइट के होमपेज पर एडमिट कार्ड सेक्शन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद \“OICL Administrative Officer Pre Admit Card 2026\“ लिंक पर क्लिक करें।
  • लिंक पर क्लिक करने के बाद रजिस्ट्रेशन नबंर, पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करें।
  • अब लॉगिन क्रेडेंशियल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
  • अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें।

इस दिन होगी परीक्षा

ओआईसीएल की ओर से एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर परीक्षा का आयोजन विभिन्न परीक्षा केंद्रों में 10 जनवरी, 2026 को किया जाएगा। टियर-1 की परीक्षा में उम्मीदवारों से रीजनिंग, अंग्रेजी और क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड विषय से 100 अंकों के बहुविकल्पीय प्रकार के प्रश्न पूछे जाएंगे। यह परीक्षा कुल एक घंटे के लिए आयोजित कराई जाएगी। इस परीक्षा में चयनित किए गए उम्मीदवारों के लिए टियर-2 परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जानकारी जैसे रोल नबंर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि व समय और परीक्षा केंद्र की जांच अच्छे से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा में शामिल होने से पहले एडमिट कार्ड में दिए गए दिशा निर्देशों को भी ध्यान से पढ़ लें। साथ ही परीक्षा वाले दिन निर्धारित समय से पहले पहुंचने का प्रयास करे

यह भी पढ़ें: SSC Exam Date 2026: मल्टी टास्किंग स्टाफ और हवलदार एग्जाम डेट जारी, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा
like (0)
cy520520Forum Veteran

Post a reply

loginto write comments
cy520520

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
162496