search

उत्तराखंड में नये साल पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 101 चालकों के लाइसेंस होंगे निरस्त, तीन दिवसीय अभियान में पकड़े गए थे ये चालक

Chikheang 2026-1-3 10:27:11 views 1257
  

तस्वीर का इस्तेमाल प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए किया गया है। जागरण



राज्य ब्यूरो, जागरण, देहरादून। प्रदेश में नव वर्ष के दौरान 30 दिसंबर से एक जनवरी तक शराब पीकर वाहन चलाते पकड़े गए 101 वाहन चालकों के लाइसेंस निरस्त किए जाएंगे। इनमें सबसे अधिक 49 लाइसेंस हरिद्वार के हैं।

परिवहन विभाग ने नये साल पर होने वाले कार्यक्रमों के दृष्टिगत सुरक्षित यातायात के लिए 30 दिसंबर से एक जनवरी तक विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान का उद्देश्य नए साल में वाहन दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना था।

इस अभियान में विभाग ने शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनों पर अधिक फोकस किया। इसके लिए नये 45 एल्कोमीटर भी खरीदे गए जो प्रदेश के विभिन्न जिलों में भेजे गए। इन तीन दिनों में विभाग ने कुल 101 ऐसे वाहन चालकों को पकड़ा जो शराब पीकर वाहन चला रहे थे।

इन सभी का मौके पर ही चालान करने के साथ ही वाहन को भी सीज किया गया। यहां विभाग ने एक मानवीय पहलू भी दिखाया। जो वाहन चालक अधिक शराब पीए हुए पाए गए विभाग ने उन्हें घर तक छुड़वाने का भी कार्य किया। अब विभाग इसमें सख्ती दिखाते हुए इन लाइसेंसों को निरस्त करने की तैयारी कर रहा है।

यह भी पढ़ें- उम्मीद-2026: चारधाम के साथ ही सीमांत गुंजी तक की उड़ान भरेंगे यात्री, हेली सेवाएं लगाएंगी पंख

उप परिवहन आयुक्त शैलेश तिवारी ने बताया कि शराब पीकर वाहन चलाने वालों के लाइसेंस निरस्त करने की कार्यवाही की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी प्रकार की रियायत नहीं दी जाएगी।

कहां कितने चालान
जिला चालान
देहरादून 07
हरिद्वार 49
यूएस नगर 24
टनकपुर 05
हल्द्वानी 02
पौड़ी 05
रुद्रप्रयाग 01
अल्मोड़ा 01
कुल 101
like (0)
ChikheangForum Veteran

Post a reply

loginto write comments
Chikheang

He hasn't introduced himself yet.

510K

Threads

0

Posts

1610K

Credits

Forum Veteran

Credits
163538